
- कॉपी लिंक

बीते कारोबारी हफ्ते यानी, 23-27 जून के बीच बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1,650 अंक या 2% बढ़कर 84,059 पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में इस हफ्ते का पहला कारोबारी दिन यानी, 30 जून अहम होने वाला है। वेल्थ-व्यू एनालिटिक्स के डायरेक्टर हरशुभ शाह के मुताबिक इस दिन ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए। वहीं उन्होंने अपनी वीकली मार्केट रिपोर्ट में कुछ खास समय और स्तर बताए हैं।
इसके अलावा अमेरिका के आर्थिक आंकड़े से लेकर विदेशी निवेशकों की खरीद-बिक्री और टेक्निकल फैक्टर्स बाजार की चाल तय करेंगे। चलिए समझते हैं कि इस हफ्ते बाजार में क्या हो सकता है…
निफ्टी के अहम स्तर
सपोर्ट जोन: 25,566 | 25,434 | 25,320 | 25,120 | 24,978 | 24,856
सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। इन स्तरों पर खरीदारी का मौका मिल सकता है।
रेजिस्टेंस जोन: 25,600 | 25,910 | 26,234
रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। अगर निफ्टी रजिस्टेंस जोन को पार करता है, तो नई तेजी आ सकती है।

30 जून की तारीख बाजार के लिए अहम
रिपोर्ट के मुताबिक, 30 जून की तारीख बाजार के लिए अहम है। इस दिन ट्रेडर्स को हाई-अलर्ट पर रहना चाहिए। निफ्टी के उच्च या निचले स्तर से ब्रेकआउट या ब्रेकडाउन बाजार की अगली दिशा तय कर सकता है। ट्रेडर्स इस दिन प्राइस एक्शन पर खास नजर रखें।
बीते हफ्ते की रिपोर्ट का एनालिसिस
वेल्थ-व्यू ने अपनी पिछली रिपोर्ट में 25 जून (±1 ट्रेडिंग दिन) को एक हाई-अलर्ट रिवर्सल विंडो के रूप में बताया था और बाजार ने बिल्कुल वैसा ही प्रदर्शन किया।
- सोमवार, 23 जून: 10:30 AM, दोपहर 12 PM और 1:30 PM का टाइम दिया था। बाजार ने 10:15 बजे दिन का निचला स्तर बनाया, 12 बजे रुका और 1:30 बजे डे-हाई बना।
- मंगलवार, 24 जून: 9:20 AM, 10:20 AM, 11:30 AM, और 2:00 PM का टाइम दिया था। सुबह 9:20 बजे के आसपास डे-लो बना। 1:45 बजे बजे डे हाई बना।
- बुधवार, 25 जून: 11:40 AM, 01:15 PM, 02:35 PM, और 3:05 PM का टाइम दिया था। सुबह 11:40 बजे के आस-पास बाजार स्थिर रहा। 1:30 बजे डे-हाई बना।
- गुरुवार, 19 जून: 10:15 AM, 12:25 PM का टाइम दिया था। निफ्टी ने 10:15 बजे के पास स्विंग हाई बनाया और दोपहर 12:00 बजे के आसपास फिर तेजी पकड़ी।
- शुक्रवार, 27 जून: 10:45 AM, 12:40 AM, 1:30 PM, 2:35 PM का टाइम दिया था। सुबह 10:45 बजे के पास बाजार में मोमेंटम आया और डे-हाई12:40 बजे बना।
अब 5 फैक्टर्स जो बाजार की दिशा तय कर सकते हैं…
1. अमेरिकी टैरिफ: बाजार का माहौल पहले से बेहतर हुआ है, लेकिन टैरिफ में बढ़ोतरी की चिंता अब भी बनी हुई है। अमेरिका के टैरिफ 9 जुलाई से फिर शुरू होने वाले हैं।
ऐसे में ट्रेड एग्रीमेंट से जुड़ी खबरें बाजार का ध्यान खींचेंगी। अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि चीन के साथ एक डील साइन हो चुकी है और भारत के साथ भी कोई समझौता हो सकता है। बाजार इन खबरों पर और स्पष्टता के लिए करीब से नजर रखेगा।

2. अमेरिकी आर्थिक आंकड़े: 3 जुलाई को अमेरिका में जून महीने के लिए इनिशियल जॉबलेस क्लेम्स, नॉन-फार्म पेरोल्स, और बेरोजगारी दर जैसे अहम आंकड़े जारी होंगे।
ये आंकड़े बताएंगे कि वहां का जॉब मार्केट कितना मजबूत है और इसका मौद्रिक नीति पर क्या असर हो सकता है। उसी दिन एसएंडपी ग्लोबल सर्विसेज पीएमआई भी आएगा, जो सर्विस सेक्टर की गतिविधियों और उपभोक्ता मूड को दर्शाता है।
3. विदेशी निवेशक: विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) की खरीद-बिक्री पर निवेशकों की नजर रहेगी। FIIs ने दूसरे हफ्ते में भी खरीदारी जारी रखी और 4,423 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशक (DII) ने लगातार दसवें हफ्ते खरीदारी जारी रखी और 12,390.17 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।
जियोजित इनवेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “मिडिल ईस्ट में सीजफायर और ट्रेड तनाव कम होने की उम्मीद जैसे बड़े कारणों ने निवेशकों की चिंताएं दूर की हैं। लगातार बिकवाली के बाद, FII अब घरेलू बाजार में खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में स्थिरता बढ़ी है।”
4. इजराइल-ईरान वॉर: इजराइल और ईरान के बीच सीजफायर से सप्लाई चेन में रुकावट की आशंकाएं कम हुईं है। इससे क्रूड ऑइल के दामों में भी गिरावट आई है।
हालांकि, निवेशक इजराइल-ईरान से जुड़ी ताजा खबरों पर करीब से नजर रखेंगे, क्योंकि कोई भी तनाव बाजार की चाल को तय कर सकता है।

ईरान और इजराइल के बीच 12 जून को जंग शुरू हुई थी। अमेरिका ने 22 जून को ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया था। दो दिन बाद, 24 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रूथ सोशल पर ईरान-इजराइल के बीच सीजफायर का ऐलान किया था।
5. टेक्निकल व्यू: रेलिगेयर ब्रोकिंग के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (रिसर्च) अजित मिश्रा के मुताबिक, निफ्टी ने मजबूत ब्रेकआउट के साथ अपने कंसॉलिडेशन फेज को खत्म किया है, और अब हम उम्मीद करते हैं कि यह धीरे-धीरे अपने सर्वकालिक उच्च स्तर यानी 26,277.35 की ओर बढ़ेगा।
हालांकि, 25,800 के आसपास का गैप एरिया थोड़ा रुकावट पैदा कर सकता है। अगर बाजार में कोई गिरावट आती है, तो 24,800–25,200 का ज़ोन मजबूत सपोर्ट दे सकता है।
मेनबोर्ड सेगमेंट में 2 IPO आएंगे, 5 लिस्टिंग होगी
प्राइमरी मार्केट में इस हफ्ते भी हलचल बनी रहेगी, क्योंकि सात नए इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग्स (IPO) और बारह लिस्टिंग्स होने वाली हैं। मेनबोर्ड सेगमेंट में क्रिजैक लिमिटेड और ट्रैवल फूड सर्विसेज का IPO आएगा। वहीं SME सेगमेंट में पांच पब्लिक इश्यूज खुलेंगे।
मेनबोर्ड सेगमेंट में 5 कंपनियों की लिस्टिंग स्टॉक एक्सचेंज पर होगी..
1. ग्लोब सिविल प्रोजेक्ट्स: यह कंपनी 1 जुलाई 2025 को लिस्ट होगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम के आधार पर, शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 94 रुपए प्रति शेयर पर हो सकती है, जो इसके 71 रुपए के IPO प्राइस से 32.39% ज्यादा है। यह IPO BSE और NSE पर लिस्ट होगा।
2. एलेनबैरी इंडस्ट्रियल गैसेज: यह कंपनी 1 जुलाई 2025 को लिस्ट होगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम के मुताबिक, शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 443 रुपए प्रति शेयर है, जो इसके 400 रुपS के IPO प्राइस से 10.75% ज्यादा है। यह भी BSE और NSE पर लिस्ट होगा।
3. कल्पतरु लिमिटेड: यह कंपनी 1 जुलाई 2025 को लिस्ट होगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से इसकी फ्लैट लिस्टिंग हो सकती है। इसका इश्यू प्राइस 414 रुपए है।
4. इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज: यह कंपनी 2 जुलाई 2025 को लिस्ट होगी। इस IPO का GMP 8-9% है, जिसके आधार पर शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 130-132 रुपए प्रति शेयर है, जो इसके 120 रुपए के IPO प्राइस से थोड़ी ज्यादा है। यह BSE और NSE पर लिस्ट होगा।
5. संभव स्टील ट्यूब्स: यह कंपनी 2 जुलाई 2025 को लिस्ट होगी। ग्रे मार्केट प्रीमियम के हिसाब से शेयर की अनुमानित लिस्टिंग 92 रुपए प्रति शेयर पर हो सकती है। ये इसके 82 रुपए के IPO प्राइस से 18% ज्यादा है। इस कंपनी की लिस्टिंग भी BSE और NSE पर ही होगी।
बीते हफ्ते 1,650 अंक चढ़ा शेयर बाजार
बीते कारोबारी हफ्ते यानी, 23-27 जून के बीच बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स 1,650 अंक या 2% बढ़कर 84,059 पर बंद हुआ। निफ्टी में 525 अंक या 2.09 फीसदी की बढ़त देखी गई।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार, 27 जून को सेंसेक्स 303 अंक चढ़कर 84,059 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 89 अंक की तेजी रही, ये 25,638 पर पहुंच गया।

डिस्क्लेमर: ये लेख सिर्फ जानकारी और सीखने के लिए है। ऊपर दी गई राय और सलाह व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों की हैं, न कि दैनिक भास्कर की। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश फैसला लेने से पहले सर्टिफाइड विशेषज्ञों से सलाह जरूर लें।
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.