

सुकांत मजूमदार एक तरफ केंद्रीय राज्य मंत्री और दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष दोनों की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। खबर थी कि विधानसभा चुनाव से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। लेकिन किसे जिम्मेदारी दी जाएगी, इस पर अटकलें लगाई जा रही थीं।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। उससे पहले क्या बंगाल बीजेपी की कमान शमिक भट्टाचार्य के हाथों में होगी? बुधवार दोपहर को यह संभावना और भी प्रबल हो गई। क्योंकि शमिक ने पश्चिम बंगाल बीजेपी का अध्यक्ष बनने के लिए एक और नामांकन दाखिल किया। प्रदेश अध्यक्ष बनने की दौड़ में कोई और शामिल नहीं हुआ। नतीजतन, किसी तरह यह तय हो गया कि शमिक ही प्रदेश भाजपा के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे हैं। हालांकि, कभी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे दिलीप घोष आज नामांकन केंद्र के आसपास भी नहीं दिखे।
इसे भी पढ़ें: सिद्धारमैया के हार्ट अटैक वाले बयान पर भड़के बीजेपी नेता, कहा- कोविड वैक्सीन केवल हासन में दी गई है?
सुकांत मजूमदार एक तरफ केंद्रीय राज्य मंत्री और दूसरी तरफ प्रदेश अध्यक्ष दोनों की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। खबर थी कि विधानसभा चुनाव से पहले नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी जाएगी। लेकिन किसे जिम्मेदारी दी जाएगी, इस पर अटकलें लगाई जा रही थीं। हालांकि, अब यह साफ होता दिखाी दे रहा है। अग्निमित्रा पाल, लॉकेट चटर्जी से लेकर जगन्नाथ चटर्जी तक के नाम लगातार सामने आ रहे थे। कई लोगों को तो यहां तक उम्मीद थी कि आरएसएस की सिफारिश पर दिलीप को फिर से बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें: JDU कार्यालय में पहली बार लगे मोदी और नीतीश के पोस्टर, जानें क्या है इसके सियासी मायने?
नामांकन ने बाद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि अभी मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। प्रक्रिया अभी भी चल रही है। यह अभी पूरी नहीं हुई है। पार्टी नेतृत्व ने मुझे नामांकन दाखिल करने को कहा और मैंने वैसा ही किया। परिणाम आना अभी बाकी है। भाजपा सूत्रों के अनुसार, पार्टी फिलहाल किसी भी तरह का मुकाबला नहीं चाहती है। इसीलिए भाजपा के अखिल भारतीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शमिक के साथ बैठक की। भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद आज कोलकाता पहुंचे थे। ऐसी खबरें हैं कि आज रात या कल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शमिक के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।
अन्य न्यूज़
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.