
- कॉपी लिंक

रविवार को हुए रुसी हमलों में कई घरों और सरकारी ऑफिस को नुकसान पहुंचा है।
रूस ने रविवार की रात को यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हवाई हमला किया। यूक्रेन डिफेंस मिनीस्ट्री ने सोशल मीडिया X पर एक पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। पोस्ट के मुताबिक रूस ने 477 ड्रोन और 60 मिसाइलें समेत 537 हवाई हमले किए।
जिनमें से यूक्रेनी वायु सेना ने 475 हमलों को पहले ही मार गिराया। इसमें एक M/KN-23 बैलिस्टिक मिसाइल, 33 Kh-101/इस्केंडर-के क्रूज मिसाइलें और 4 कैलिबर क्रूज मिसाइलें भी शामिल थी।
यह हमला यूक्रेन के कई इलाकों पर हुआ, जिसमें एक पायलट की मौत हो गई और एक बच्चे समेत 6 लोग घायल हुए।
रूस के यूक्रेन पर हमले की तस्वीरें देखें…

रूस ने यूक्रेन पर 29 जून, 2025 को हमला किया, इस के दौरान आसमान में विस्फोट देखे गए।

रुसी हमलों में घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

रविवार रात को यूक्रेन पर हुए हमले में बच्चे का रेस्क्यू करते बचावकर्मी।

रुसी हमलों में कई रिहायशी बिल्डिंग तबाह हो गई।
हमलों में F-16 लड़ाकू विमान तबाह हुआ
रूसी हमलों में रविवार को यूक्रेन के एक पायलट की मौत हो गई और एक F-16 लड़ाकू विमान तबाह हो गया। हमलों में घरों और बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा और छह लोग घायल हो गए।
यूक्रेनी वायु सेना ने कहा कि पायलट ने रूस के मिसाइल हमले के दौरान सात मिसाइलों को मार गिराया, लेकिन अंतिम लक्ष्य को मार गिराते समय उसका विमान खराब हो गया था।
पायलट एफ-16 को आबादी वाले क्षेत्र से दूर ले गया, लेकिन वह समय पर विमान से बाहर नहीं निकल सका।

यूक्रेन ने रूस के क्रीमिया एयरबेस पर ड्रोन हमला किया था
इससे पहले यूक्रेन ने 28 जून की सुबह रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के किरोव्स्के एयरबेस पर हमला करने का दावा किया था। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक इस हमले में रूस के Mi-8, Mi-26 and Mi-28 अटैक हेलिकॉप्टर और एक पैंटसिर-S1 एयर सेफ्टी सिस्टम तबाह हो गई।
यूक्रेनी सुरक्षा सर्विस (SBU) ने कहा कि यूक्रेन ने रूसी विमानों, हवाई रक्षा प्रणालियों, हथियारों, और ड्रोन भंडार को निशाना बनाया। हालांकि रूस ने इसकी पुष्टि नहीं की थी।
पुतिन बोले थे- बातचीत के नए दौर के लिए तैयार है
ये हमले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के 27 जून को दिए गए बयान के बाद हुए थे जिसमें उन्होंने कहा था कि मास्को इस्तांबुल में सीधे शांति बातचीत के नए दौर के लिए तैयार है।
हालांकि, युद्ध के थमने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं क्योंकि बातचीत में अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। इस्तांबुल में रूसी और यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडलों के बीच हाल ही में हुई दो दौर की वार्ता असफल रही और किसी समझौते पर पहुंचने में कोई प्रगति नहीं हुई थी।

जानिए क्यों शुरू हुई रूस-यूक्रेन की जंग
फरवरी 2022- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का ऐलान करते ही यूक्रेन में रूसी टैंक धड़धड़ाते हुए घुसने लगे। तब के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- पुतिन से बातचीत का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। रूस को यूक्रेन पर हमले की गंभीर कीमत चुकानी होगी।
फरवरी 2025- अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से फोन पर 90 मिनट तक बात की। इसके बाद सऊदी अरब में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिकी के बीच हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें यूक्रेन को नहीं रखा गया। ट्रम्प ने पुतिन की तारीफ की और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ‘तानाशाह’ कह दिया।
मई 2025- रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति बातचीत 2025 में तेज हुई, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहल के बाद। हाल के दिनों में कैदी अदला-बदली हुई है, लेकिन क्षेत्रीय नियंत्रण और सुरक्षा गारंटी पर मतभेद बने हुए हैं।
——————–
ये खबर भी पढ़ें…
यूक्रेन के पोक्रोव्स्क शहर पर कब्जे की तैयारी में रूस:1 लाख सैनिक तैनात किए; रूस को 1 साल से यहां कामयाबी नहीं मिली

यूक्रेन के सेना प्रमुख ओलेक्सांद्र सिरस्की ने बताया कि रूस ने पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्क प्रांत में मौजूद पोक्रोव्स्क शहर पर कब्जे के लिए 1 लाख से ज्यादा सैनिक तैनात किए हैं। सिरस्की ने शुक्रवार को कहा कि रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच पोक्रोव्स्क शहर सबसे तनावपूर्ण फ्रंट बन गया है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.