स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज इस समय चर्चा में हैं. भारतीय क्रिकेटर और मशहूर बल्लेबाज रिंकू सिंह ने आज यानी 8 जून 2025 को लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में मछलीपुर की सांसद प्रिया सरोज के साथ रिंग सेरेमनी कर ली है. सोशल मीडिया पर दोनों की सगाई की फोटो काफी वायरल हो रही हैं. बताया जा रहा है कि ये दोनों पिछले करीब डेढ़ साल से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद अब यह नाम ऑफिशयल हो गया है. क्रिकेट और राजनीति के बीच जुड़े इस रिशते की खबरें लगातार जारी हैं और लोग इनके बारे में गूगल पर काची चीजें सर्च कर रहे हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि रिंकू सिंह से प्रिया सरोज कितनी ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं और वह सांसद बनने से पहले क्या करती थीं.

कितनी ज्यादा पढ़ी-लिखी हैं प्रिया सरोज

रिंकू और प्रिया सिर्फ अपने काम में ही नहीं, बल्कि कई बातों में भी बहुत अलग हैं. रिंकू लोअर मिडिल क्लास फैमिली से हैं, जहां उन्हें परिवार की मदद के लिए स्कूल छोड़ना पड़ा था. वहीं प्रिया ने देश के अच्छे संस्थानों से पढ़ाई की है. प्रिया वाराणसी के करखियां गांव की रहने वाली हैं. प्रिया ने अपनी स्कूल की पढ़ाई नई दिल्ली के एयर फोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की है. उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीए किया है और एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा से लॉ (LLB) की डिग्री ली है. पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुछ समय प्रैक्टिस भी की और बाद में वह राजनीति मे आ गई. वहीं रिंकू सिंह अलीगढ़ में जन्मे हैं और उनका बचपन बहुत गरीबी में बीता है. बताया जाता है कि रिंकू सिंह सिर्फ आठवीं तक पढ़े हैं और इसके बाद रिंकू ने पढ़ाई छोड़कर क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई.

सांसद बनने से पहले क्या करती थीं प्रिया सरोज

रिंकू सिंह संग बंधंन में बंंधीं प्रिया सरोज के बारे में हर कोई जानना चाहता है. मछलीपुर की सांसद होने के अलावा प्रिया सरोज की एक अलग पहचान भी है. प्रिया सरोज 2024 के लोकसभा चुनाव में मछलीशहर सीट से जीत हासिल कर पहली बार राजनिती में आई. वह समाजवादी पार्टी के बड़े नेता तूफानी सरोज की बेटी हैं. लेकिन सांसद बनने से पहले प्रिया सरोज सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस किया करती थीं. जानकारी के अनुसार, प्रिया सरोज पेशे ऐडवोकेट से एक भी हैं. इसके साथ ही प्रिया की कुल नेटवर्थ लगभग 11.25 लाख रुपये है.

Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.