Australia Mahatma Gandhi Statue Stolen: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न के रोविल इलाके में ऑस्ट्रेलियन इंडियन कम्युनिटी सेंटर से महात्मा गांधी की कांस्य प्रतिमा चोरी हो गई है. यह प्रतिमा ICCR की ओर से भेंट की गई थी और 2021 में तत्कालीन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने इसका उद्घाटन किया था. पुलिस के मुताबिक, 12 जनवरी की रात तीन अज्ञात लोगों ने एंगल ग्राइंडर से प्रतिमा काटकर चुरा ली. मामले की जांच जारी है.
आपको बता दें कि यह प्रतिमा भारत सरकार की संस्था इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेशंस (ICCR) की ओर से भेंट की गई थी. इसका उद्घाटन 12 नवंबर, 2021 को ऑस्ट्रेलिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने किया था. कम्युनिटी सेंटर में मौजूद यह प्रतिमा भारतीय समुदाय के लिए सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और प्रतीकात्मक रूप से बहुत अहम मानी जाती है. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मेटर कारोबारियों को सतर्क रहने के निर्देश दे दिए हैं.
कैसे चोरी हुई महात्मा गांधी की प्रतिमा?
विक्टोरिया पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक यह चोरी 12 जनवरी की रात करीब 12 बजकर 50 मिनट पर हुई. नॉक्स क्राइम इन्वेस्टिगेशन यूनिट फिलहाल इस मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि तीन अज्ञात लोग चैरिटी परिसर में घुसे और एंगल ग्राइंडर की मदद से प्रतिमा को काटकर अपने साथ ले गए. पुलिस ने स्क्रैप मेटल कारोबारियों को सतर्क रहने को कहा है और अपील की है कि अगर कोई कांसे की मूर्ति बेचने आए, तो पुलिस को बताएं.

ऑस्ट्रेलिया में महात्मा गांधी की प्रतिमा चोरी.
प्रतिमा लगने के बाद भी पहुंचा था नुकसान
इस घटना ने साल 2021 की एक पुरानी घटना की याद भी ताजा कर दी है. जब प्रतिमा का उद्घाटन हुआ, तो 24 घंटे के भीतर ही कुछ अज्ञात लोगों ने उसे नुकसान पहुंचाया था. उस समय इस घटना की भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों में कड़ी निंदा हुई थी. हालांकि उस मामले में भी कोई गिरफ्तारी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आई थी. रिपोर्ट के मुताबिक उस समय यह घटना खालिस्तान समर्थक गतिविधियों से जुड़े तनाव के दौर में हुई थी. पहले भी ऑस्ट्रेलिया और अन्य देशों में महात्मा गांधी की प्रतिमाओं को निशाना बनाया गया है, जबकि वे दुनिया भर में अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं.
About the Author
News18 में इंटरनेशनल डेस्क पर कार्यरत हैं. टीवी पत्रकारिता का भी अनुभव है और इससे पहले Zee Media Ltd. में कार्य किया. डिजिटल वीडियो प्रोडक्शन की जानकारी है. टीवी पत्रकारिता के दौरान कला-साहित्य के साथ-साथ अंतरर…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.