हमारे देश में मिठाइयों के शौकीनों की कोई कमी नहीं है. चाहे त्योहार हो या आम दिन, मीठा खाना लोगों को बेहद पसंद होता है. ऐसे में आज हम आपको दिल्ली की एक खास मिठाई की दुकान के बारे में बता रहे हैं, जहां जलेबी नहीं बल्कि उससे भी खास “जलेबा” मिलता है. यह दुकान दिल्ली के सीताराम बाज़ार में स्थित है और इसका नाम है राम स्वरूप हलवाई. इस दुकान के मालिक अजीत कुमार बताते हैं कि यह दुकान करीब 82 साल पुरानी है. इसकी शुरुआत उनके पिता राम स्वरूप जी ने की थी और उन्हीं के नाम पर दुकान का नाम रखा गया. अजीत कुमार खुद पिछले 55 सालों से इस दुकान पर काम कर रहे हैं और आज भी वही पुराना स्वाद लोगों को परोस रहे हैं. यहां मिलने वाला जलेबा आम जलेबी जैसा ही बनाया जाता है, लेकिन आकार में यह काफी बड़ा होता है. यही इसकी सबसे बड़ी खासियत है. जलेबा खाने में बेहद खस्ता और करारा होता है, जिसे लोग बड़े चाव से खाते हैं. एक जलेबा का वजन करीब 250 ग्राम होता है और इसकी कीमत सिर्फ 40 रुपये है.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.