रींगस
अलवर से बाहर अगर आप छोटा ट्रिप प्लान करना चाहती हैं, तो रींगस घूमने के लिए जा सकती हैं। यह राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। अलवर से यहां पहुंचने में आपको करीब 3 से 4 घंटे का समय लग जाएगा। लेकिन लॉन्ग ड्राइव पर जाने वाले लोगों को यह ट्रिप काफी पसंद आएगी। आप बाइक से भी यहां पर घूमने जा सकती हैं। आप चाहें तो यहां पर 1 दिन रुककर अगले दिन अपने शहर वापस आ सकती हैं। रींगस में आप सीकर हवेलियां, जीण माता मंदिर, लक्ष्मणगढ़ किला, रानी सती मंदिर और हर्षनाथ मंदिर घूमने के लिए जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Offbeat Hill Stations: चंडीगढ़ से सिर्फ 85 किमी दूर हैं ये बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन, वीकेंड पर बनाएं घूमने का प्लान
मथुरा
आप अलवर से मथुरा घूमने का प्लान बना सकती हैं। वीकेंड ट्रिप के लिए यह बेस्ट जगह हो सकती है। अलवर से मथुरा करीब 111 किमी की दूरी पर है। आप करीब 3 घंटे यहां पर पहुंच जाएंगी। अगर आप गाड़ी या बस से जा रही हैं, तो यह सफर आसान है। यहां आसपास में आप वृंदावन भी घूमकर आ सकती है। मथुरा में आप द्वारकाधीश मंदिर, विश्राम घाट और बांके बिहार मंदिर घूमने के लिए जा सकती हैं।
आगरा
अलवर के लोग भी आसानी से आगरा पहुंच सकते हैं। आगरा पहुंचने के लिए आपको करीब 167 किमी की दूरी तय करनी होगी। इसमें आपको करीब 4 घंटे का समय लग जाएगा। यहां आप वीकेंड पर घूमने भी जा सकती है। ऐसे में आप शनिवार की सुबह आगरा के लिए निकल जाएं और पूरा दिन बिताने के बार रविवार को वापस आ जाएगा। आप यहां बस, ट्रेन और अपनी गाड़ी से ट्रिप को आसानी से पूरा कर सकती हैं। आगरा में मेहताब बाग, एत्मादुद्दौला का मकबरा, ताजमहल, आगरा किला और फतेहपुर सीकरी घूमने जा सकती हैं।