
- कॉपी लिंक

मानसून देश के ज्यादातर इलाकों तक पहुंच चुका है। राज्यों में कई दिन से तेज बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। उत्तराखंड और हिमाचल में बादल फटने की घटनाएं सामने आई हैं।
भारी बारिश और खराब मौसम की वजह से उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अगले 24 घंटे के लिए रोक दी गई है। ओडिशा के मयूरभंज जिल में भारी बारिश के चलते जमुआ घाट पुल टूट गया।
जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान तेज बारिश में भी श्रद्धालु डटे रहे। भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) ने आज केरल के तटीय इलाकों में 2 से 3 मीटर ऊंची लहरें उठने की आशंका जताई है।
10 तस्वीरों में बारिश का कहर…
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू की सैंज घाटी में बादल फटने से जीवा नदी में अचानक उफान आ गया।

कुल्लू के सैंज, जिभी, तीर्थन जैसे कई इलाके भी तेज बारिश की वजह से बाढ़ का सामना कर रहे हैं।

मनाली के बहांग के पास नेशनल हाईवे का कुछ हिस्सा तेज बारिश से बह गया।
उत्तराखंड

बागेश्वर में संगम घाट पर भगवान शिव की मूर्ति का निचला हिस्सा डूब गया।

भारी बारिश के कारण यमुनोत्री रोड पर एक होटल ढह गया। हादसे में 8-9 कर्मचारी लापता हैं।

मूसलाधार बारिश की वजह से सोनप्रयाग के पास भूस्खलन हो गया। इससे केदारनाथ जा रहे 1485 तीर्थयात्री फंस गए। 15 NDRF की टीम ने सभी को सुरक्षित निकाला।

यमुनोत्री और गंगोत्री नेशनल हाईवे भूस्खलन की वजह से बंद हो गया।

यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई के पास 9 मजदूर लापता हैं, जबकि 10 को बचा लिया गया।

बागेश्वर में भारी बारिश की वजह से 35 मकानों को नुकसान पहुंचा है।

बागेश्वर में सरयू, अलकनंदा और सरस्वती जैसी नदियां उफान पर हैं।
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.