
- Hindi News
- National
- World’s Most Expensive Cats As Dowry, Zebra Airlifted, AC Helmet For Police
- कॉपी लिंक

वियतनाम में लड़की के माता-पिता ने 60 लाख रुपए की 100 बिल्लियां दहेज में दीं। वहीं 10 दिन से घर से भागा एक जेब्रा को हेलिकॉप्टर से रेस्क्यू किया गया। इधर हिमाचल में ट्रैफिक पुलिस को मिला AC वाला हेलमेट।
ऐसी ही कुछ रोचक खबरें बीते दिन दुनियाभर में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं…
1. दुल्हन को दहेज में मिली 100 सीवेट बिल्लियां
वियतनाम में 22 साल की एक लड़की को माता-पिता ने शादी में 100 सीवेट बिल्लियां दहेज में दीं, जिनकी कीमत भारतीय करेंसी में करीब 60 लाख रुपए है। इसके अलावा शादी में 25 सोने की बिस्किट, 20 हजार डॉलर कैश, 30 करोड़ वियतनाम करेंसी डोंग भी दीं। लड़की के माता-पिता ने बेटी को आर्थिक मजबूती देने के लिए यह स्पेशल गिफ्ट दिया।

सीवेट बिल्लियों की पॉटी में निकले कॉफी बीन्स की कीमत 1010 हजार रुपए प्रति किलो से ज्यादा है।
सीवेट बिल्लियां इतनी खास और महंगी क्यों?
- सीवेट बिल्लियों को दुनिया की सबसे महंगी बिल्लियों की प्रजाति में गिना जाता है। एक बिल्ली की कीमत 60 से 90 हजार तक होती है।
- महंगे होने के पीछे दुनिया की सबसे महंगी कॉफी- कोपी लुवाक है। इसे बनाने में सीवेट बिल्लियों की पॉटी का इस्तेमाल होता है।
- कॉफी बनाने के लिए बिल्लियां पहले कॉफी का कच्चा फल खाती हैं, फिर बिल्ली की पॉटी से बीजों को इकट्ठा कर प्रोसेस किया जाता है।
- सीवेट बिल्लियों का मांस चीन और वियतनाम में बहुत महंगा खाना माना जाता है। पुरानी चीनी दवाओं में भी इनका इस्तेमाल होता रहा है।
2. 4 दिन पहले घर से भागा जेब्रा, हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया

अमेरिका के टेनेसी में 10 दिन से घर से भागे एक जेब्रा को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया गया। जेब्रा के मालिक ने बताया कि जेब्रा पालतू है और उन्होंने उसे फार्महाउस में बांध रखा था, जहां से जेब्रा जंगल की तरफ भाग गया। फिर वहीं से जेब्रा लापता हो गया था। जब सोशल मीडिया पर जेब्रा का भागते हुए वीडियो शेयर हुआ तो उसकी लोकेशन की जानकारी मिली। इसके बाद वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम की मदद ली गई।

लोगों ने सड़क पर भागते हुए जेब्रा को देखकर उसका वीडियो बनाया, फिर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।
जेब्रा को हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट क्यों? ‘एरियल रेस्क्यू’ या हेलिकॉप्टर से जानवरों का एयरलिफ्ट तब किया जाता है जब जमीनी रास्ते से जानवर को सुरक्षित निकालना मुश्किल हो। एयरलिफ्ट का तरीका जानवरों के लिए स्ट्रेस फ्री होता है।
तनाव के चलते पिछले एक हफ्ते से जेब्रा लगातार भाग रहा था। इस कारण रेस्क्यू टीम ने जेब्रा को सुरक्षित वापस लाने के लिए हेलिकॉप्टर से एयरलिफ्ट किया।
पिछले महीने भी स्विट्जरलैंड में लैंडस्लाइड के चलते करीब 52 गायों का रेस्क्यू किया गया था।
3. हिमाचल प्रदेश में ट्रैफिक पुलिस को AC वाला हेलमेट
हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सोमवार को गर्मी से राहत देने के लिए ट्रैफिक पुलिस को AC वाला हेलमेट देने का फैसला लिया गया। SP संदीप धवल ने बताया कि बीते एक महीने में बिलासपुर का अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री तक पहुंच गया है। इसको देखते हुए यह फैसला लिया गया। गुजरात, दिल्ली और राजस्थान जैसे राज्यों में पहले से पुलिस AC हेलमेट का इस्तेमाल कर रही है।

4. स्विट्जरलैंड में शख्स ने 2 घंटे तक बर्फ में रहकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्विट्जरलैंड के एलियास मेयर ने रविवार को बर्फ के अंदर पूरे 2 घंटे 7 सेकेंड तक रहकर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए एलियास ने सिर्फ स्विमिंग ट्रंक पहन रखी थी और उनका पूरा शरीर बर्फ की मोटी परत से ढंका हुआ था।

ये रिकॉर्ड बनाना कठिन क्यों था? आमतौर पर देर तक बर्फीले पानी या बर्फ में रहने से हाइपोथर्मिया (Hypothermia) हो जाता है, जिसमें शरीर का टेम्परेचर गिर जाता है, जिससे बॉडी पार्ट्स काम करना बंद देते हैं और जान भी जा सकती है। इस केस में एलियास ने अपने ‘कोल्ड एंड्यूरेंस’ या ठंड सहने की क्षमता को प्रैक्टिस से बढ़ा लिया। जिस कारण वो यह कारनामा कर पाए।
कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…
———————–
यह खबर भी पढ़ें…
तत्काल टिकट- अब आधार जरूरी, 1 जुलाई से नियम लागू; IRCTC की एप-वेबसाइट पर वेरिफिकेशन होगा

भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। 1 जुलाई 2025 से बुकिंग करने के लिए IRCTC की वेबसाइट या एप पर आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा। इसके अलावा, 15 जुलाई से ऑनलाइन तत्काल बुकिंग के लिए आधार नंबर से जुड़ा OTP भी लगेगा। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.