
- कॉपी लिंक

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 20 जून को सेंट पीटर्सबर्ग अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक मंच (SPIEF) के दौरान बोलते हुए।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को कहा कि पूरा यूक्रेन हमारा है। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेनी शहर सुमी पर बफर जोन बनाने के लिए कब्जा करने की चेतावनी दी है।
पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में कहा कि रूसी और यूक्रेनी लोग एक ही हैं और इस लिहाज से पूरा यूक्रेन रूस का है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह यूक्रेन की आजादी पर सवाल नहीं उठा रहे, लेकिन यूक्रेन को रूस के कब्जे वाले क्षेत्र को छोड़ना होगा।
वहीं, यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पुतिन के इस बात को खारिज किया कि रूसी और यूक्रेनी एक ही लोग हैं।

रूस सूमी शहर पर कब्जा कर यूक्रेन को कमजोर करना चाहता है
रूस अभी यूक्रेन के लगभग 20% हिस्से पर कब्जा किए हुए है, जिसमें क्रीमिया, लुहांस्क क्षेत्र का 99% से अधिक, डोनेट्स्क, जापोरीज्जिया और खेरसॉन क्षेत्रों का 70% से अधिक, तथा खार्किव, सुमी और द्निप्रोपेट्रोव्स्क क्षेत्रों के कुछ हिस्से शामिल हैं।
पुतिन ने हाल ही में यूक्रेन की सीमा से लगे सूमी क्षेत्र में एक बफर जोन बनाने की बात कही थी। इसका मकसद रूस के बॉर्डर इलाकों (जैसे कुर्स्क, ब्रायंस्क, और बेलगोरोद) को यूक्रेनी ड्रोन और तोपखाने के हमलों से बचाना है।
रूसी सेना ने सूमी के चार गांवों (नोवेंके, बासिवका, वेसलिवका, और ज़ुरावका) पर कब्जा किया है, जो अब ग्रे जोन में हैं। रूस का दावा है कि सूमी शहर (सीमा से 25 किमी दूर) को बफर जोन में शामिल करने से यूक्रेन की हमले की क्षमता कम होगी।

रूस और यूक्रेन ने कैदियों की अदला-बदली की
रूस और यूक्रेन ने शुक्रवार को कैदियों की अदला-बदली का एक और दौर पूरा कर लिया। दोनों देशों के अधिकारियों ने बताया कि यह कैदियों और मृत सैनिकों के शवों की अदला-बदली के लिए 14 मई को इस्तांबुल में हुई शांति वार्ता हुए समझौते का हिस्सा है।
इससे पहले रूस और यूक्रेन ने 23-25 मई को एक-दूसरे के 1-1 हजार कैदियों की अदला-बदली की थी।

24 मई को कैदियों की अदला-बदली के दौरान यूक्रेन पहुंचने के बाद अपने बेटे को गले लगाता पिता।
जानिए क्यों शुरू हुई रूस-यूक्रेन की जंग
फरवरी 2022- रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के हमले का ऐलान करते ही यूक्रेन में रूसी टैंक धड़धड़ाते हुए घुसने लगे। तब के अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन बोले- पुतिन से बातचीत का कोई प्लान नहीं है। उन्होंने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है। रूस को यूक्रेन पर हमले की गंभीर कीमत चुकानी होगी।
फरवरी 2025- अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुतिन से फोन पर 90 मिनट तक बात की। इसके बाद सऊदी अरब में यूक्रेन युद्ध को लेकर रूस और अमेरिकी के बीच हाई लेवल मीटिंग हुई। इसमें यूक्रेन को नहीं रखा गया। ट्रम्प ने पुतिन की तारीफ की और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को ‘तानाशाह’ कह दिया।
मई 2025- रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति बातचीत 2025 में तेज हुई, खासकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की पहल के बाद। हाल के दिनों में कैदी अदला-बदली हुई है, लेकिन क्षेत्रीय नियंत्रण और सुरक्षा गारंटी पर मतभेद बने हुए हैं।
——————
ये खबर भी पढ़ें…
नेतन्याहू बोले- ईरान में सुप्रीम लीडर खामेनेई भी महफूज नहीं: केंद्र सरकार इजराइल से भारतीयों को निकालेगी; जंग में 639 ईरानी और 24 इजराइलियों की मौत

ईरान और इजराइल के बीच जंग सातवें दिन में पहुंच गई है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को कहा कि ईरान में अब सुप्रीम लीडर खामेनेई सहित कोई भी अब महफूज नहीं है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.