Big setback for Pakistan Cricket Board: भारत के खिलाफ 15 फरवरी के हाई-प्रोफाइल वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने के अपने फैसले के बाद पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगा है. पीसीबी ने सोचा था कि उनके इस फैसले का क्रिकेट बोर्ड्स समर्थन करेंगे, लेकिन एक भी क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान के रुख का साथ नहीं दिया है, जिससे पाकिस्तान अब अकेला पड़ गया है.
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों ने बताया है, ‘भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले वर्ल्ड कप मैच के बहिष्कार के फैसले पर अंतरराष्ट्रीय समर्थन पाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कई दूसरे सदस्य क्रिकेट बोर्डों से संपर्क किया. लेकिन किसी भी बोर्ड ने पाकिस्तान का समर्थन नहीं किया, जिससे PCB को भारी निराशा हाथ लगी.’ सूत्रों का कहना है, ‘दूसरे बोर्डों की तरफ से PCB को सीधी और सख्त प्रतिक्रिया मिली है. ज्यादातर बोर्ड्स की राय है कि इस मामले में पाकिस्तान का कोई कानूनी या वैध आधार नहीं है.’ PCB ने इस बहिष्कार को बांग्लादेश के समर्थन में उठाया गया कदम बताया है, लेकिन बाकी बोर्ड इसे जानबूझकर बनाया गया विवाद मान रहे हैं.

पाकिस्तान को लगा जोर का झटका.
दूसरे बोर्डों ने पाकिस्तान के रुख का विरोध भी किया. उनका कहना है कि हाल ही में पाकिस्तान की अंडर-19 टीम ने भारत के खिलाफ मैच खेला, जहां किसी तरह का विरोध या बहिष्कार देखने को नहीं मिला. इतना ही नहीं, 15 फरवरी को ही पाकिस्तान महिला ‘ए’ टीम का भारत ‘ए’ टीम के खिलाफ मैच बैंकॉक में होना तय है और राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 से हटने की भी कोई योजना नहीं है. इसके अलावा, पुरुषों का वर्ल्ड कप मैच कोलंबो (श्रीलंका) में होना है, जो एक न्यूट्रल वेन्यू है. बांग्लादेश ने तो भारत में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टूर्नामेंट का बायकॉट किया, लेकिन पाकिस्तान का भारत के खिलाफ मैच न खेलने के ऐलान करना समझ से परे है.
पाकिस्तान पर भारी पड़ेगी ये जिद
हैरानी की बात यह है कि पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पर बहिष्कार की घोषणा कर दी, लेकिन PCB ने अब तक इस मामले में ICC से औपचारिक बातचीत भी नहीं की है. आईसीसी को अभी तक पीसीबी की ओर से आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है. आधिकारिक संवाद की कमी के कारण PCB लगातार अलग-थलग पड़ता जा रहा है. ICC पहले ही पाकिस्तान को चेतावनी दे चुका है कि उसके इस फैसले का उसे लंबे समय तक खामियाजा भुगतना पड़ सकता है. ऐसे में PCB की यह चाल उसके लिए भारी पड़ सकती है. दूसरे बोर्डों ने PCB को याद दिलाया है कि टूर्नामेंट में चुनिंदा मैच खेलना किसी भी वैश्विक खेल प्रतियोगिता की भावना के खिलाफ है.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.