भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा चौथी बार खिताब जीता. नीतीश कुमार ने खिलाड़ियों को 10 लाख रुपये देने की घोषणा की.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप जीतने वाली हॉकी टीम के लिए की नकद पुरस्कार की घोषणा
पटना. भारत की मेंस हॉकी टीम ने एशिया कप में गजब का खेल दिखाते हुए खिताब अपने नाम किया. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की. भारत ने रविवार को राजगीर में पुरुष हॉकी एशिया कप के फाइनल में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया.
मुख्यमंत्री ने एक्स पर लिखा कि राजगीर स्थित खेल परिसर में पहली बार आयोजित एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की. इस जीत से पूरा देश गौरवान्वित है. मुख्यमंत्री ने लिखा ,‘‘एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपये और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ सदस्य को 5 लाख रुपये का मानदेय दिया जाएगा.’’
राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन…