Rajasthan Gold Silver Price: राजस्थान में सोने और चांदी के भाव में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. सोमवार को चांदी की कीमत करीब 40 हजार रुपए प्रति किलो तक टूट गई, जबकि सोना भी 7 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ है. सर्राफा बाजार में इस गिरावट से खरीदारों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता और डॉलर में उतार-चढ़ाव का सीधा असर कीमती धातुओं की कीमतों पर पड़ रहा है.
राजस्थान सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, सोमवार को प्रदेश में शुद्ध चांदी की कीमत 2 लाख 53 हजार 800 रुपए प्रति किलो रही, जबकि 18 कैरेट चांदी का भाव 2 लाख 52 हजार 400 रुपए दर्ज किया गया. वहीं सोने की बात करें तो 24 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 51 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा. इसके अलावा 23 कैरेट सोना 1 लाख 45 हजार 440 रुपए और 22 कैरेट सोना 1 लाख 39 हजार 380 रुपए प्रति 10 ग्राम रहे. इन सभी दरों पर ग्राहकों को 3 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी का भुगतान करना होगा.
राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोने-चांदी के भाव
सोने-चांदी की रेट में उतार-चढ़ाव से बाजार में सन्नाटा
सर्राफा बाजार के जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही उथल-पुथल का सीधा असर घरेलू बाजार पर पड़ रहा है. वैश्विक स्तर पर आर्थिक अनिश्चितता, डॉलर में उतार-चढ़ाव और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में निवेशकों की सतर्कता के कारण सोने-चांदी की कीमतों में अस्थिरता बनी हुई है. सर्राफा व्यवसाय से जुड़े इंदर सिंह मेहता का कहना है कि बीते कुछ समय से सोने और चांदी की कीमतें कभी तेजी से बढ़ रही हैं तो कभी अचानक गिर रही हैं. इस उतार-चढ़ाव के चलते ग्राहक फिलहाल खरीदारी से दूरी बनाए हुए हैं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है. फिलहाल सर्राफा बाजार की नजरें आने वाले दिनों पर टिकी हुई हैं. यदि अंतरराष्ट्रीय हालात स्थिर होते हैं तो कीमतों में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है, लेकिन मौजूदा स्थिति में बाजार में अनिश्चितता बनी हुई है.
About the Author

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.