Petrol Diesel Price Today : ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के दाम 68 डॉलर के करीब पहुंच गए हैं. इसका असर देश में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा और आज कई जगह तेल के दाम बढ़ गए हैं.
ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल दिख रहा है.
सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी की राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 16 पैसे महंगा होकर 94.85 रुपये लीटर बिक रहा है. डीजल भी 18 पैसे चढ़ा और 87.99 रुपये लीटर पहुंच गया है. आज हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी पेट्रोल 9 पैसे बढ़त के साथ 95.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 8पैसे बढ़कर 88.10 रुपये लीटर बिक रहा है. बिहार की राजधानी पटना में भी पेट्रोल 17 पैसे बढ़त के साथ 105.60 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 16 पैसे बढ़त के साथ 91.83 रुपये लीटर बिक रहा है.
कच्चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में तगड़ा उछाल दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 1 डॉलर बढ़त के साथ 67.33 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्ल्यूटीआई का रेट भी करीब 1 डॉलर बढ़कर 63.89 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में बदल गए रेट
– लखऊ में पेट्रोल 94.85 रुपये और डीजल 87.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गुरुग्राम में पेट्रोल 95.65 रुपये और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.60 रुपये और डीजल 91.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
About the Author
प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्वेस्टमेंट टिप्स, टैक्स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.