NSE IPO: एनएसई के एमडी और सीईओ आशीष चौहान ने बताया कि सेबी से जरूरी मंजूरी मिल गई है. अब ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) तैयार करने में 3 से 4 महीने लगेंगे.
चौहान ने करीब 10 साल की देरी के बाद आईपीओ प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की मंजूरी देने के लिए मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) का धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि 10 साल के बाद सेबी ने आईपीओ प्रक्रिया शुरू करने पर सहमति दी है. इसके लिए हम सेबी के आभारी हैं. चौहान ने बताया कि डीआरएचपी तैयार करने के साथ-साथ आईपीओ के ऑफर फॉर सेल (OFS) हिस्से पर भी समानांतर रूप से काम किया जाएगा. ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस तैयार होने में 3 से 4 महीने का समय लगेगा.
एनएसई के पास 1.91 लाख शेयरधारक
एनएसई के पास इस समय करीब 1.91 लाख मौजूदा शेयरधारक हैं और जो लोग ओएफएस के जरिए अपने शेयर बेचने के लिए एलिजिबल और इच्छुक हैं, वे इस प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे.
10 साल बाद सेबी से मिली मंजूरी
सेबी से मिली मंजूरी एनएसई के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. एनएसई का आईपीओ बीते 10 साल से ज्यादा समय से अटका हुआ था, जिसकी वजह कुछ रेगुलेटरी चिंताएं थीं, जिनमें गवर्नेंस से जुड़ी खामियां और को-लोकेशन मामला शामिल था. अब सेबी से हरी झंडी मिलने के बाद एनएसई अपने आईपीओ की दिशा में आगे बढ़ेगा.
वैल्यू क्रिएशन का रास्ता
इससे पहले एनएसई के चेयरपर्सन श्रीनिवास इनजेटी ने सेबी की मंजूरी को एक्सचेंज की ग्रोथ जर्नी का एक अहम कदम बताया था. उन्होंने कहा कि यह फैसला शेयरधारकों के लिए नए वैल्यू क्रिएशन का रास्ता खोलेगा और भारत के कैपिटल मार्केट को मजबूत करने में एनएसई की भूमिका पर भरोसा दिखाता है.
2016 से अपने शेयरों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की कोशिश
एनएसई साल 2016 से अपने शेयरों को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन जांच और रेदुलेटरी कारणों से यह प्रक्रिया बार-बार टलती रही. हाल ही में सेबी चेयरमैन तुहिन कांत पांडे ने संकेत दिया था कि एनएसई के आईपीओ को जल्द मंजूरी मिल सकती है, जिसके बाद बाजार से जुड़े लोगों में उम्मीदें बढ़ गई थीं.
About the Author

प्रिंट मीडिया से करियर की शुरुआत करने के बाद पिछले 8 सालों से News18Hindi में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं. लगभग 4 सालों से बिजनेस न्यूज टीम का हिस्सा हैं. मीडिया में करीब डेढ़ दशक का अनुभव रखते हैं. बिजन…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.