
नई दिल्ली. मई 2025 में भले ही भारतीय शेयर बाजारों में मजबूती देखने को मिली हो, लेकिन ज्यादातर म्यूचुअल फंड हाउस इस तेजी में पूरी तरह शामिल नहीं हुए. दरअसल, इक्विटी म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने मई में अपने कैश होल्डिंग्स में 4.4% की कटौती की, जिससे ये आंकड़ा घटकर 1.65 लाख करोड़ रुपये रह गया. अप्रैल में यह राशि 1.73 लाख करोड़ रुपये थी. PrimeMFdatabase.com के आंकड़ों के मुताबिक, कुल एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) में कैश का हिस्सा अब घटकर 3.56% रह गया है, जो अप्रैल में 3.92% था. यानी फंड मैनेजर्स ने अधिक पैसा शेयर बाजारों में लगाया, लेकिन कुछ दिग्गज हाउस अभी भी सतर्क दिखाई दे रहे हैं.
मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, 43 म्यूचुअल फंड कंपनियों में से 27 ने मई में अपनी कैश होल्डिंग्स घटाई. सबसे बड़ा कट SBI म्यूचुअल फंड ने किया, जिसने अपने पास रखी नकदी में 3,839 करोड़ रुपये की कमी की. इसके बाद ICICI प्रूडेंशियल ने 3,025 करोड़ रुपये, एक्सिस म्यूचुअल फंड ने 2,821 करोड़ और PPFAS ने 2,460 करोड़ रुपये की कटौती की. Quant म्यूचुअल फंड ने भी 1,597 करोड़ रुपये की नकदी कम की.
कुछ फंड हाउस ने कैश बढ़ाया भी
वहीं दूसरी ओर, HDFC म्यूचुअल फंड ने सबसे ज्यादा 1,736 करोड़ रुपये की नकदी जोड़ी. कोटक महिंद्रा, डीएसपी और केनरा रोबेको ने भी अपनी नकदी बढ़ाई. बैंक ऑफ इंडिया म्यूचुअल फंड ने तो अपनी नकदी लगभग दोगुनी कर ली और इसके AUM में कैश का हिस्सा 2.7 पर्सेंट पॉइंट तक बढ़ गया.
छोटे फंड हाउस की दिलचस्प चालें
Old Bridge म्यूचुअल फंड ने अपनी कैश होल्डिंग को 3.5% से बढ़ाकर 13.4% कर दिया, जो सबसे बड़ा प्रपोर्श्नल जंप था. वहीं, SAMCO म्यूचुअल फंड ने 8.1% से घटाकर सिर्फ 1.9% कर दी.
कैश होल्डिंग में सबसे ज्यादा गिरावट वाले म्यूचुअल फंड्स (अप्रैल–मई 2025)
फंड का नाम | कुल राशि (अप्रैल 2025) (₹ करोड़ में) |
इक्विटी AUM का % (अप्रैल 2025) |
कुल राशि (मई 2025) (₹ करोड़ में) |
इक्विटी AUM का % (मई 2025) |
कैश में बदलाव (₹ करोड़ में) |
इक्विटी AUM में % बदलाव |
---|---|---|---|---|---|---|
एसबीआई म्यूचुअल फंड | 28,847.40 | 3.74% | 25,008.45 | 3.13% | -3,838.94 | -0.61% |
आईसीआईसीआई प्रु. म्यूचुअल फंड | 21,896.59 | 3.91% | 18,872.06 | 3.20% | -3,024.53 | -0.71% |
एक्सिस म्यूचुअल फंड | 11,668.09 | 6.34% | 8,847.18 | 4.57% | -2,820.92 | -1.77% |
पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड | 13,321.06 | 16.41% | 10,860.90 | 12.38% | -2,460.15 | -4.03% |
क्वांट म्यूचुअल फंड | 3,687.79 | 4.85% | 2,090.77 | 2.54% | -1,597.02 | -2.30% |
निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड | 7,942.97 | 1.99% | 7,326.15 | 1.74% | -616.82 | -0.25% |
बारोड़ा बीएनपी परिबा म्यूचुअल फंड | 1,139.19 | 4.47% | 954.83 | 3.61% | -184.36 | -0.86% |
हेलिओस म्यूचुअल फंड | 180.43 | 5.06% | 37.58 | 0.93% | -142.85 | -4.13% |
सामको म्यूचुअल फंड | 187.02 | 8.07% | 48.53 | 1.90% | -138.49 | -6.17% |
बजाज फिनसर्व म्यूचुअल फंड | 365.70 | 3.04% | 245.84 | 1.92% | -119.86 | -1.12% |
बाजार की चाल और एक्सपर्ट व्यू
Motilal Oswal की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय म्यूचुअल फंड्स का कुल इक्विटी AUM मई में 4.7% बढ़कर 351 करोड़ रुपये पहुंच गया, जिसमें इंडेक्स फंड और ELSS भी शामिल हैं. मई के दौरान निफ्टी में 1.8% और सेंसेक्स में 1.5% की तेजी दर्ज की गई. Bandhan म्यूचुअल फंड की रिपोर्ट के अनुसार, मार्च से मई 2025 की तिमाही में भारत दुनिया का सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला बाजार रहा. भारत ने 16% की छलांग लगाई, जबकि वर्ल्ड और डेवलप्ड मार्केट इंडेक्स केवल 2% और इमर्जिंग मार्केट्स 5% बढ़े.
‘वैल्यूएशन सस्ते नहीं हैं’, कुछ फंड मैनेजर्स अब भी सतर्क
Quantum म्यूचुअल फंड के CIO चिराग मेहता ने बताया कि उन्होंने अभी भी अपनी स्कीम्स में 12-14% कैश होल्डिंग्स बनाए रखी हैं. उनके अनुसार, “यह किसी मैक्रो चिंता का संकेत नहीं है, बल्कि वैल्यूएशन आकर्षक नहीं लग रहे. अगर सस्ते दाम मिलें तो हम तुरंत निवेश करेंगे, लेकिन अभी ज्यादातर सेक्टर महंगे हैं.”
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
https://forgavedisciplinetolerance.com/m3dcjy3rx8?key=8f3b325a925302730bd6eb206fb21096