
जालोर की बेटी कोमल वैष्णव (18) ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवार्ड-2025 जीत लिया है। यह अवार्ड जीतने वाली कोमल पहली भारतीय हैं। कोमल ने 14 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़ कर यह सम्मान अपने नाम किया। कॉम्पिटिशन मल
अवार्ड जीतकर मलेशिया से 16 जून को भारत लौटने पर कोमल वैष्णव का मुंबई एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत हुआ। कोमल 21 जून को मुंबई से जालोर आईं, जहां पर आहोर विधायक छगन सिंह और परिवार के लोगों ने उसका जोरदार स्वागत किया। गांव के लोग कोमल को बधाई देने पहुंचे।

मलेशिया में जीता मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड-2025
कोमल वैष्णव जालोर जिले की भाद्राजून तहसील के गुड़ा राम गांव की रहने वाली हैं। अब मुंबई में रहती हैं। मुंबई के भवन्स हजारीमल कॉलेज में कॉमर्स सब्जेक्ट से सेकेंड ईयर की स्टूडेंट हैं।
फिल्म इंडस्ट्री में बनाना चाहती हैं करियर कोमल ने बताया- इस प्रतियोगिता के लिए करीब एक महीन से तैयारी कर रही थीं। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 10 जून को मलेशिया गई थीं। मलेशिया में 14 देशों की प्रतिभागियों को पीछे छोड़ मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड-2025 का खिताब जीता है। कोमल ने कहा- अब वह फिल्म इंडस्ट्रीज में जाना चाहती हैं। इसको लेकर मुम्बई में अलग से कोर्स कर रही हैं। इसके साथ उन्होंने अभी एक गीत भी बनाया है, जो जुलाई में रिलीज होगा।

मलेशिया में मिस यूनिवर्स ग्रैंड ग्लोबल एंबेसडर अवॉर्ड जीतने के बाद कोमल।
पिता मुंबई में गोल्ड व्यापारी कोमल के पिता अमृतलाल वैष्णव मुंबई के मुंबादेवी मार्केट में गोल्ड का व्यापार करते हैं। इस काम में उनका बड़ा बेटा भी सहयोग करता है। कोमल का छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है। कोमल की मां गृहिणी हैं।

भारत लौटने पर मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत।

मुंबई एयरपोर्ट पर गुलदस्ता देकर स्वागत करते परिजन और अन्य।

जालोर में अपने गांव आने पर आहोर विधायक व ग्रामीणों ने किया स्वागत।
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.