
- Hindi News
- National
- IMD Weather Rainfall Update; Uttarakhand Jharkhand | Mumbai Rajasthan Delhi MP Kerala Rain Alert Photos
- कॉपी लिंक

हिमाचल प्रदेश के मंडी में ब्यास नदी इन दिनों उफान पर है।
भारत के अधिकतर हिस्सों में जुलाई में सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी। साथ ही मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और हरियाणा के लोगों को बाढ़ से सतर्क रहने की सलाह दी है।
इस बीच देश के कई हिस्सों में मानसून की वजह से भारी नुकसान देखने को मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो रहे हैं। इससे कई जगह इमारतें गिर रही हैं और सड़कें जाम हो रही हैं।
मौसम विभाग ने हिमाचल के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में फ्लैश फ्लड का खतरा बताया है। राज्य में 6 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा।
ओडिशा में प्रमुख नदियों के जलस्तर में तेज बढ़ोतरी के कारण, राज्य सरकार ने बालासोर और मयूरभंज जिलों के निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है और राहत व बचाव अभियान शुरू कर दिया है।
दिल्ली-NCR में रविवार रात से सोमवार सुबह तक हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई और हवा भी साफ हुई। चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। चंडीगढ़ में बीते 24 घंटे में 70.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

देशभर की बारिश से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
अभी
- कॉपी लिंक
राजस्थान में आज 29 जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान के 29 जिलों में आज (1 जुलाई) भी बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा प्रदेश में कल (2 जुलाई) से एक नया सिस्टम एक्टिव होने और उसके असर से राजस्थान के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक 136 फीसदी ज्यादा बरसात हो चुकी है। 1 से 29 जून तक औसत बारिश 50.7mm होती है, जबकि इस सीजन में कुल 119.4mm बरसात हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
MP: में भारी बारिश की चेतावनी, भोपाल, जबलपुर-ग्वालियर में सबसे ज्यादा असर

मध्य प्रदेश के आधे हिस्से में मंगलवार को अति भारी या भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, यहां अगले 24 घंटे में ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, चंबल, सागर संभाग में सबसे ज्यादा असर रहेगा। इंदौर-उज्जैन संभाग के जिलों में हल्की बारिश होगी। पूरी खबर पढ़ें…
6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आज हरियाणा के 4 जिलों में बारिश, जानिए मौसम का हाल

हरियाणा में बारिश के मौसम के बीच आज से एक महीने बाद स्कूल खुलने जा रहे हैं। सुबह पानीपत, झज्जर, जींद और सोनीपत में बारिश हुई। अंबाला और करनाल में बादल छाए हुए हैं। यहां बारिश की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…
08:29 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों से मौसम की 4 तस्वीरें…

सोमवार को उत्तरकाशी में भारी बारिश के बाद मलबा गिरने से गंगोत्री नेशनल हाईवे बंद हो गया।

सोमवार को चमोली में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन से बद्रीनाथ नेशनल हाईवे बंद हो गया।

पश्चिम बंगाल के नदिया में बारिश के बीच स्कूल जाते बच्चे।

झारखंड के लातेहार जिले में भारी बारिश के बाद एक पुल का हिस्सा बह गया।
08:16 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
देश में आज के मौसम की स्थिति…

08:15 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
1 जुलाई को कैसा रहेगा देश का मौसम
- दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में तेज बारिश की संभावना है। यहां तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा।
- असम, मेघालय, सिक्किम समेत पूर्वोत्तर राज्यों में बहुत ज्यादा बारिश का रेड अलर्ट रहेगा। मेघालय में लैंडस्लाइड और असम में बाढ़ की स्थिति बन सकती है।
- मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में 1-3 जुलाई तक बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी है। दोनों राज्यों के कुछ जिलों में 24 घंटे में 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है।
- केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना जैसे तटीय राज्यों में ऑरेंज अलर्ट रह सकता है। केरल के थ्रिसुर, मलप्पुरम, और कोझिकोड जिलों में बहुत भारी बारिश की संभावना है।
- बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा में भी बारिश की स्थिति बनी रहेगी।
08:14 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
राज्यों में कितनी बारिश हुई

08:13 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
राजस्थानः बिजली गिरने-डूबने से 4 की मौत, सिरोही में कार बही
राजस्थान के लिए मौसम विभाग ने 1 जुलाई को 29 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा राज्य में 2 जुलाई से एक नया सिस्टम एक्टिव होने और उसके असर से राजस्थान के सभी जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है।
पिछले 24 घंटे के दौरान उदयपुर के कोटड़ा में 34MM, सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में 16, कोटा के लाडपुरा में 11, धौलपुर के राजाखेड़ा में 10 और भरतपुर के पहाड़ी में 15MM बरसात हुई। बिजली गिरने-डूबने की घटनाओं में 4 लोगों की मौत हुई है। सिरोही में एक कार बह गई। पूरी खबर पढ़ें…
08:13 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेशः 2 दिन स्ट्रॉन्ग सिस्टम, पूरे प्रदेश में बारिश होगी
मानसून के एक्टिव होने के बाद से ही मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी है। रविवार को 25 से ज्यादा जिलों में बारिश का दौर चला। ऐसा ही मौसम सोमवार को भी बना रहेगा। मौसम विभाग ने 20 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यहां 24 घंटे में साढ़े 4 इंच तक पानी गिर सकता है। पूरी खबर पढ़ें…
08:13 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
बिहारः पटना समेत 38 जिलों में बारिश का अलर्ट
बिहार में अब मानसून पूरी तरह से एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज यानी सोमवार को सभी 38 जिलों में बारिश की चेतावनी दी है। अगले 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार को पटना समेत 7 जिलों में तेज बारिश हुई। कई इलाकों में जलजमाव भी हो गया। वहीं, बक्सर और नालंदा में बिजली गिरने से नाबालिग सहित दो की मौत हो गई। पूरी खबर पढ़ें…
08:12 PM30 जून 2025
- कॉपी लिंक
हरियाणा में सामान्य से 24% ज्यादा पानी बरसा
मानसून ने रविवार को पूरे प्रदेश को कवर कर लिया। इसके बाद 16 जिलों में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में मानसून 5 दिन पहले आया है। इस वजह से पिछले साल के मुकाबले अब तक 24% बारिश ज्यादा हो चुकी है। अकेले जून महीने में 29 जून तक सामान्य तौर पर 50mm बारिश होनी चाहिए थी लेकिन 62mm बारिश हो चुकी है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.