लच्छा पराठा बनाने के लिए जो चीजों की जरूरत होती है उसमें ये शामिल हैं-
- गेहूं का आटा- कटोरी
- नमक
- तेल-मोयन के लिए
- घी या बटर- सेंकने के लिए
- गुनगुना पानी- आटा गूंथने के लिए
- सूखा आटा- बेलने के लिए
Image: freepik

कैसे बनाएं लच्छा पराठा?
एक बड़े से कटोरे में गेहूं का आटा के साथ अपने स्वाद के अनुसार नमक मिला दें। इसी में मोयन के लिए 2 चम्मच तेल डालें। अब गुनगुना पानी मिलाकर आटा गूंथ लें। आटे को नरम ही रखना है।
Image: freepik

इसे ढककर 20-25 मिनट तक रख दें। आटा नरम हो जाने के बाद सेम आकार की लोइयां बना दें। फिर एक- एक लोई लेकर उसे सुखे आटे की मदद से गोल बेलना शुरू कर दें।
Image: freepik

पटे पर बेली हुई रोटी पर थोड़ा तेल या घी लगाकर, ऊपर से थोड़ा सूखा आटा छिड़के। इसके बाद रोटी को फोल्ड करते चूड़ीदार परते बनाएं। अब इन्हें गोल-गोल घुमाकर एक गोला फिर से बना लें।
Image: freepik

अब इस गोले को फिर से हल्के हाथ से बेलें। फिर गरम तवे पर इसे डाल दें। एक साइड हल्की सिकने के बाद इसे पलट दें। अब दोनों साइड अच्छे से घी लगाकर इस सेंक लें।
Image: freepik

दोनों साइड से सुनहरा और कुरकुरा सिंकने के बाद इसे निकाल लें। गरमा- गरम लच्छे पराठे को हरी चटनी, अचार, दाल, पनीर या किसी भी पसंदीदा सब्जी के साथ परोसें।
Image: freepik


