
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू द्वारा सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई किन्नौर की खतरनाक सड़कों की वीडियो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट के मंत्री किरेन रिजिजू हिमाचल प्रदेश की खतरनाक सड़कें देखकर हैरान हो गए। किरेन रिजिजू गुरुवार दोपहर बाद शिमला से सड़क मार्ग से किन्नौर के लिए रवाना हुआ।
रामपुर के झाखड़ी से आगे किन्नौर तक 80 से 90 डिग्री ढलान वाले ढांक को काटकर बनाए गए नेशनल हाइवे-05 को देखकर वह दंग रह गए। इससे जुड़ा वीडियो उन्होंने खुद अपने फेसबुक पर शेयर किया। इसमें वह कह रहे हैं कि यह इतना भयानक है।

केंद्रीय मंत्री द्वारा बनाई गई वीडियो
अगर यहां से स्लिप होकर गिर गया तो जिंदा तो छोड़ दीजिए, हड्डी भी नहीं मिलेगी। उनके साथ गाड़ी में सवार दूसरा व्यक्ति कहता है कि रिकवरी भी नहीं होती। गायब ही हो जाते हैं। रिजिजू का यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
3 दिन के हिमाचल दौरे पर हैं रिजिजू
बता दें कि किरेज रिजिजू तीन दिन के हिमाचल दौरे पर आए हैं। वह आज किन्नौर जिला के दौरे पर है। वह कुछ प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे। बीते कल उन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कांग्रेस पर हमला बोला।
सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है NH-05
किरेन रिजिजू नेशनल हाइवे-05 यानी इंडो तिब्बत सड़क की बात कर रहे हैं। इसी सड़क से होते हुए भारत-चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के जवान किन्नौर के लिए आवाजाही करते हैं। इस वजह से यह सड़क सामरिक दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है।
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.