Coconut Water Benefits: नारियल पानी एक नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है. यह शरीर को हाइड्रेट रखने, पाचन सुधारने और वजन कंट्रोल करने में मदद करता है. नारियल पानी पीने से सेहत को गजब के फायदे मिल सकते हैं. हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो इसके नियमित सेवन से दिल की सेहत और स्किन दोनों को फायदा मिल सकता है.
नोएडा के डाइट मंत्रा क्लीनिक की डाइटिशियन कामिनी सिन्हा ने News18 को बताया कि नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक है. इसमें पोटैशियम, सोडियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं, जो शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखते हैं. गर्मी में पसीने के साथ जो मिनरल्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं, नारियल पानी उन्हें प्राकृतिक रूप से पूरा करने में मदद करता है. नारियल पानी हल्का और आसानी से पचने वाला होता है, जिससे एसिडिटी, गैस और पेट की जलन जैसी समस्याओं में राहत मिलती है. रोज नारियल पानी पीने से आंतों की सेहत सुधरती है और कब्ज से भी राहत मिलती है.
डाइटिशियन ने बताया कि कि नारियल पानी वजन कंट्रोल करने में मददगार माना जाता है. इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन फीलिंग ऑफ फुलनेस देता है. यही वजह है कि यह अनहेल्दी ड्रिंक्स और शुगरी ड्रिंक्स का एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. जो लोग वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए नारियल पानी एक बेहतर विकल्प हो सकता है. नारियल पानी में मौजूद पोटैशियम हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में मदद करता है. यह दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है और कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में भी सहायक हो सकता है. इसका रोज सेवन करना हार्ट हेल्थ बूस्ट कर सकता है.
नारियल पानी स्किन और शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर से टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं. इसके नियमित सेवन से त्वचा में नेचुरल ग्लो आता है और थकान भी कम महसूस होती है. यही वजह है कि नारियल पानी को सेहत और सुंदरता दोनों के लिए वरदान माना जाता है. हालांकि अगर आपको पहले से कोई बीमारी है, तो नारियल पानी पीने से पहले डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह जरूर लें.
About the Author

अमित उपाध्याय News18 Hindi की लाइफस्टाइल टीम के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे हेल्थ, वेलनेस और लाइफस्टाइल से जुड़ी रिसर्च-बेस्ड और डॉक्टर्स के इंटरव्…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.