Make pure blue tea at home: अगर आप चाय की शौकीन हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर साबित हो सकती है. बता दें कि आप चाय के आनंद के साथ सेहत का भी ध्यान रख सकते है. आजकल चाय के बहुत सारे फ्लेवर आ चुके हैं और अपने-अपने टेस्ट के हिसाब से लोग चाय पीते हैं. इसमें एक ब्लू टी भी है जो सेहत के लिए फायदेमंद होती है. वैसे तो ब्लू टी की पत्ती लगभग 10 हजार प्रति किलो मिलती है, लेकिन आप इसे घर पर भी बना सकते हैं वो भी अपराजिता के फूल के इस्तेमाल से.
ब्लू टी जिसकी मांग आज पूरे भारत या विदेश में है. हर घर में लोग सेहत का ध्यान रखने के लिए या फिर अपने वजन को कम करने के लिए ब्लू टी पीते हैं. वैसे कहा जाता है कि दूध वाली चाय शरीर के लिए नुकसानदायक होती है, तो बहुत सारे लोग ब्लू टी, ग्रीन टी पीते हैं.

आज के समय में ब्लू टी की कीमत बाजार में 500 रुपए से लेकर 10000 रुपए तक है. लेकिन हम आपको आज बताएंगे कि आप कैसे इसे मुफ्त में घर पर बना सकते हैं. ताकि शुद्ध और बिल्कुल फ्री में काम हो जाएगा.

दरअसल, ब्लू टी अपराजिता फूल से बनती है. अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे हैं तो यहां हर घर में अपराजिता फूल लगे होते हैं. वैसे तो अपराजिता फूल के कई सारे गुण होते है. आज हम सबसे लाभकारी गुण बता रहे हैं. अपराजिता फूल सूख कर कम हो जाते हैं इन फूलों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर रख लें है ताकि चाय बनाने में आसानी होगी.
Add News18 as
Preferred Source on Google

जब आपका दिल करे तो पत्ती की जगह इस पाउडर का उपयोग करें और उसकी चाय बनाकर आनंद लें. लोकल 18 से पूनम देवी बताती हैं कि बाजार में यह ब्लू टी काफी महंगी मिलती है और उसमें मिलावट भी होती है वहीं अपने से बनाने से ये बिल्कुल शुद्ध होती है.

बहरहाल इसे बनाने में गर्म पानी में एक चम्मच अपराजिता फूल के पाउडर को मिलाकर उबाल लें, अगर आप ऐसे पीना चाहते तो पी सकते और स्वाद बढ़ाना चाहते तो ब्लू टी में चीनी भी मिला दें. स्वाद के साथ सेहत काफी बेहतर रहेगी.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.