- Hindi News
- Career
- Gujarat University Recruitment For 119 Posts MPPSC Engineering Service Exam Notification Out UKSSC Lecturer Vacancy For 808 Posts
- कॉपी लिंक
आज की सरकारी नौकरी में गुजरात यूनिवर्सिटी में 119 पदों पर भर्ती, MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का नोटिफिकेशन जारी सहित उत्तराखंड में लेक्चरर की 808 वैकेंसी हैं।
साथ ही नैनीताल बैंक में 185 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 1 जनवरी तय की गई है। इन जॉब्स के बारे में पूरी जानकारी के साथ आवेदन की प्रक्रिया यहां जानिए।
1. गुजरात यूनिवर्सिटी में 119 पदों पर निकली भर्ती; सैलरी 2 लाख से ज्यादा
गुजरात यूनिवर्सिटी में 100 से अधिक पर भर्ती निकली है। उम्मीदवार वेबसाइट gujaratuniversity.ac.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
रजिस्ट्रार :
पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ 15 वर्ष का अनुभव या PHd की डिग्री।
डायरेक्टर एकेडमिक स्टाफ कॉलेज :
PHd के साथ-साथ 10 वर्ष का टीचिंग अनुभव।
डायरेक्टर कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल :
पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ 10 वर्ष का अनुभव।
लाइब्रेरियन :
लाइब्रेरी साइंस में पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ-साथ 10 वर्ष का अनुभव या PHd की डिग्री।
प्रेस मैनेजर :
ग्रेजुएशन की डिग्री, प्रिंटिंग टेक में डिप्लोमा और 10 साल का अनुभव।
यूनिवर्सिटी इंजीनियर :
सिविल में BE डिग्री, 5 वर्ष का अनुभव।
सिक्योरिटी ऑफिसर :
ग्रेजुएशन के साथ 10 साल का अनुभव।
लेबोरेट्री टेक्नीशियन :
बीएससी के साथ डीएमएलटी की डिग्री।
फील्ड वर्क असिस्टेंट :
ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर नॉलेज।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 40 साल
सैलरी :
19,900 रुपए और अधिकतम 2,08,700 रुपए प्रतिमाह
फीस :
- आरक्षित : 750 रुपए
- एससी/ एसटी/ सीईबीसी/ ईडब्ल्यूएस : 500 रुपए
- पीडब्ल्यूडी : नि:शुल्क
जरूरी डॉक्यूमेंट्स :
- मार्कशीट
- एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट
- कास्ट/EWS/PwD सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- NOC (अगर जॉब में हैं)
- ओरिजिनल और सेल्फ-अटेस्टेड कॉपी
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट gujaratuniversity.ac.in पर जाएं।
- करियर बटन पर क्लिक करने के बाद Registration Form लिंक पर क्लिक करें।
- मांगे गए डिटेल्स के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- अगले पेज पर न्यू रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी डिटेल्स दर्ज करके डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।
2. MPPSC स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस का नोटिफिकेशन जारी, 20 जनवरी से आवेदन शुरू, एज लिमिट 40 साल

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस एग्जामिनेशन (ESE) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आयोग अपनी ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर 20 जनवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू करेगा।
उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। फॉर्म में करेक्शन के लिए 26 जनवरी से लेकर 21 फरवरी 2026 तक का समय दिया जाएगा। एडमिट कार्ड 12 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। वहीं रिटन एग्जाम का आयोजन 22 मार्च 2026 को होगा।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से सिविल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल में इंजीनियरिंग की डिग्री या इसके समकक्ष डिग्री होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 40 वर्ष
- आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
फीस :
- सामान्य, मध्य प्रदेश से बाहर के सभी उम्मीदवार : 500 रुपए
- मध्य प्रदेश के मूल निवासी एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन, ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
- लेट फीस के साथ आवेदन करने पर उम्मीदवार : 3000 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- इंटरव्यू
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल एग्जाम
सैलरी :
15,600 – 39,100 + 5,400 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Apply Online सेक्शन में आपको संबंधित भर्ती में आवेदन करने का लिंक मिलेगा।
- सबसे पहले अपनी कुछ डिटेल्स भरकर रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट करें।
- रजिस्ट्रेशन करके मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
3. UKPSC ने लेक्चरर के 808 पदों पर भर्ती निकाली; आवेदन आज से, सैलरी 1.5 लाख से ज्यादा
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने लेक्चरर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन आज से शुरू हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
इसमें जनरल ब्रांच के 725 और महिला ब्रांच के लिए 83 पद शामिल हैं। करेक्शन विंडो 28 जनवरी 2026 से 6 फरवरी 2026 तक खुली रहेगी।
UKPSC ने इस भर्ती के लिए इससे पहले 18 अक्टूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी किया था। इसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया भी शुरू की गई थी जिसे निरस्त कर दिया गया। एक बार फिर UKPSC ने दोबारा लेक्चरर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किए हैं। जिन उम्मीदवारों ने पहले आवेदन किए थे, वे अब मान्य नहीं होंगे। दोबारा आवेदन करना होगा।

वैकेंसी डिटेल्स :
| विषय का नाम | पदों की संख्या |
| हिंदी | 78 |
| अंग्रेजी | 54 |
| संस्कृत | 62 |
| फिजिक्स | 73 |
| केमिस्ट्री | 51 |
| मैथ्स | 43 |
| बायोलॉजी | 67 |
| सिविक्स | 111 |
| इकोनॉमिक्स | 72 |
| हिस्ट्री | 42 |
| जियोग्राफी | 53 |
| सोशियोलॉजी | 13 |
| आर्ट्स | 2 |
| कॉमर्स | 2 |
| एग्रीकल्चर | 2 |
| कुल पदों की संख्या | 725 |
वैकेंसी डिटेल्स :
महिलाओं के लिए-
| विषय का नाम | पदों की संख्या |
| हिंदी | 10 |
| अंग्रेजी | 14 |
| संस्कृत | 1 |
| फिजिक्स | 7 |
| केमिस्ट्री | 3 |
| मैथ्स | 6 |
| बायोलॉजी | 4 |
| सिविक्स | 5 |
| इकोनॉमिक्स | 12 |
| हिस्ट्री | 4 |
| जियोग्राफी | 9 |
| होम साइंस | 8 |
| कुल पदों की संख्या | 83 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन या डिप्लोमा होना चाहिए।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 वर्ष
- अधिकतम : 42 वर्ष
- उत्तराखंड राज्य के एससी, एसटी, अन्य पिछड़ा वर्ग : आयु-सीमा में पांच वर्ष की छूट दी जाएगी।
सैलरी :
47,600 रुपए से लेकर 1,51,100 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
क्वालिफाइंग मार्क्स :
- जनरल/अनारक्षित : 45%
- ओबीसी : 40%
- EWS : 40%
- एससी, एसटी : 35%
- फ्रीडम फाइटर डिपेंडेंट : 35%
- एक्स सर्विसमैन : 35%
- उत्तराखंड पीडब्ल्यूडी : 30%
फीस – प्रोसेसिंग फी के साथ :
- जनरल : 166.36 रुपए
- उत्तराखंड ओबीसी : 166.36 रुपए
- उत्तराखंड एससी, एसटी : 76.36 रुपए
- उत्तराखंड ईडब्ल्यूएस : 166.36 रुपए
- दिव्यांग : 16.36
एग्जाम सेंटर :
- हरिद्वार
- हलद्वानी
एग्जाम पैटर्न :
- एग्जाम टाइप : ऑब्जेक्टिव
- नेगेटिव मार्किंग : एक चौथाई अंक
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in या ukpsc.net.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘How to Apply’ लिंक पर क्लिक करें।
- पर्सनल जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
- फॉर्म सब्मिट करें। इसका प्रिंटआउट निकाल कर रखें।
4. नैनीताल बैंक में 185 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर तुरंत करें अप्लाई
नैनीताल बैंक की ओर से कस्टमर सर्विस एसोसिएट, प्रोबेशनरी ऑफिसर और रिस्क ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
फीस जमा करने की आखिरी तारीख 2 जनवरी तय की गई है। इस भर्ती के लिए एग्जाम का आयोजन 18 जनवरी को किया जाएगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन : पद के अनुसार, ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री, सीए, इंजीनियरिंग की डिग्री, एमबीए, कंप्यूटर का नॉलेज जरूरी।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 21 साल
- अधिकतम : 40 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
फीस :
- ग्राहक सेवा सहयोगी (CSA) : 1000 रुपए
- लेवल – 1, लेवल – 2 ऑफिसर : 1500 रुपए (जीएसटी सहित)
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
- मेडिकल टेस्ट
सैलरी :
- कस्टमर सर्विस एसोसिएट : 24,050 रुपए प्रतिमाह
- ऑफिसर इन ग्रेड/स्केल – 1 : 48,480 – 85,920 रुपए प्रतिमाह
- मैनेजर्स इन ग्रेड/स्केल – 2 : 64,820 – 93,960 रुपए प्रतिमाह
इस भर्ती के लिए एग्जाम सेंटर :
- हलद्वानी (उत्तराखंड)
- देहरादून (उत्तराखंड)
- रुड़की (उत्तराखंड)
- बरेली (उत्तर प्रदेश)
- मेरठ (उत्तर प्रदेश)
- मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश)
- लखनऊ (उत्तर प्रदेश)
- जयपुर (राजस्थान)
- दिल्ली/एनसीआर
- अंबाला
एग्जाम पैटर्न :
कस्टमर सर्विस एसोसिएट/जनरलिस्ट ऑफिसर :
| सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | टाइम लिमिट |
| रीजनिंग | 40 | 40 | 35 मिनट |
| इंग्लिश लैंग्वेज | 40 | 40 | 35 मिनट |
| जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 | 20 मिनट |
| कंप्यूटर नॉलेज | 40 | 40 | 20 मिनट |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 | 35 मिनट |
| टोटल | 200 | 200 | 145 मिनट |
स्पेशलिस्ट ऑफिसर :
| सब्जेक्ट | प्रश्नों की संख्या | अधिकतम अंक | टाइम लिमिट |
| रीजनिंग | 40 | 40 | 35 मिनट |
| इंग्लिश लैंग्वेज | 40 | 40 | 35 मिनट |
| जनरल अवेयरनेस | 40 | 40 | 20 मिनट |
| प्रोफेशनल नॉलेज | 40 | 40 | 20 मिनट |
| क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड | 40 | 40 | 35 मिनट |
| टोटल | 200 | 200 | 145 मिनट |
ऐसे करें आवेदन :
- ऑफिशियल वेबसाइट nainitalbank.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- नए पोर्टल पर पहले Click here for New Registration क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करें।
- जरूरी डिटेल्स जैसे फोटोग्राफ आदि अपलोड करें।
- फीस जमा करें। फॉर्म का एक प्रिंटआउट निकालकर रखें।
————————–
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…
कोचीन शिपयार्ड में 132 भर्ती, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 394 वैकेंसी समेत 4 नौकरियां

आज की सरकारी नौकरी में कोचीन शिपयार्ड में 132 पदों पर भर्ती, जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड में 1815 वैकेंसी, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन में 394 पदों पर निकली भर्ती के डिटेल्स जानिए। साथ ही राजकोट नगर निगम में 117 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख करीब है। पूरी खबर यहां पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.