
- Hindi News
- Business
- Gold Price Today (28 June 2025); Sona Chandi Ka Bhav Aaj Ka Kya Hai | Business News
- कॉपी लिंक

इस हफ्ते सोने-चांदी के दामों में गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार पिछले शनिवार यानी 21 जून को सोना 98,691 रुपए पर था, जो अब (28 जून) को 95,784 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। यानी इस हफ्ते इसकी कीमत 2,907 रुपए कम हुई है।
वहीं, चांदी की बात करें तो ये पिछले शनिवार को 1,06,775 रुपए पर थी, जो अब 1,05,193 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। इस तरह इस हफ्ते इसकी कीमत 1,582 रुपए कम हुई है।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,570 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,450
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,420 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,300
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,420 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,300
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,420 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,300
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹97,470 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹89,350

इस साल अब तक ₹19,622 महंगा हुआ सोना इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 19,622 रुपए बढ़कर 95,784 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 19,176 रुपए बढ़कर 1,05,193 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.