
New Flights from Hindon Airport: इंडिगो ने हिंडन एयरपोर्ट से आठ शहरों के लिए डायरेक्टर फ्लाइट शुरू की है. कौन-कौन से हैं ये शहर, जानने के लिए पढ़ें आगे…

हाइलाइट्स
- इंडिगो ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से शुरू की आठ फ्लाइट.
- हिंडन से आठ शहरों के लिए शुरू करेगा डायरेक्टर फ्लाइट.
- सभी आठ फ्लाइट्स का ऑपरेशन 20 जून से हो गया है शुरू.
New Flights from Hindon Airport: गाजियाबादवालों को इंडिगो एयरलाइंस ने बड़ी खुशखबरी दी है. इंडिगो ने गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से आठ शहरों के लिए डायरेक्ट फ्लाइट शुरू की है. इन शहरों में अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, इंदौर, कोलकाता, मुंबई, पटना और वाराणसी शामिल हैं. इन फ्लाइट्स का ऑपरेशन 20 जून से शुरू हो गया है.
उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट से फ्लाइट शुरू होने से पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों के निवासियों को अब आईजीआई एयरपोर्ट जाने की जरूरत नहीं है. अब उन्हें एयर ट्रैवल के लिए न केवल बेहतर विकल्प मिलेंगे, बल्कि रीजनल कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी. ये डायरेक्ट फ्लाइट्स भारत के प्रमुख व्यापारिक और सांस्कृतिक केंद्रों को दिल्ली-एनसीआर से जोड़ेंगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा.
फ्लाइट नंबर | ओरिजन एयरपोर्ट | डेस्टिनेशन एयरपोर्ट | फ्रिक्वेंसी | डिपार्चर टाइम | एराइवल टाइम |
6E 2561 | बेंगलुरु | हिंडन | दैनिक | 4:20 | 6:55 |
6E 2562 | हिंडन | बेंगलुरु | दैनिक | 7:50 | 10:25 |
6E 2582 | बेंगलुरु | हिंडन | दैनिक | 9:35 | 12:10 |
6E 2581 | हिंडन | बेंगलुरु | दैनिक | 13:00 | 15:40 |
6E 2588 | कोलकाता | हिंडन | दैनिक | 5:50 | 8:00 |
6E 2589 | हिंडन | कोलकाता | दैनिक | 8:50 | 11:00 |
6E 2517 | मुंबई | हिंडन | दैनिक | 7:40 | 9:40 |
6E 5091 | हिंडन | मुंबई | सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, रविवार | 18:00 | 20:15 |
6E 2567 | अहमदाबाद | हिंडन | दैनिक | 8:55 | 10:25 |
6E 2568 | हिंडन | अहमदाबाद | रवि | 11:10 | 12:40 |
6E 2573 | पटना | हिंडन | दैनिक | 10:00 | 11:40 |
6E 2553 | हिंडन | पटना | दैनिक | 12:30 | 14:10 |
6E 2571 | हिंडन | वाराणसी | दैनिक | 10:30 | 11:45 |
6E 2590 | वाराणसी | हिंडन | दैनिक | 11:55 | 13:20 |
6E 2578 | चेन्नई | हिंडन | सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, रविवार | 12:05 | 14:50 |
6E 2579 | हिंडन | चेन्नई | सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, रविवार | 15:40 | 18:20 |
6E 2558 | हिंडन | इंदौर | दैनिक | 14:10 | 15:30 |
6E 2559 | इंदौर | हिंडन | सोम, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, रविवार | 16:00 | 17:20 |
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 3 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to …और पढ़ें
Anoop Kumar Mishra is associated with News18 Digital for the last 3 years and is working on the post of Assistant Editor. He writes on Health, aviation and Defence sector. He also covers development related to … और पढ़ें
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.