

द गार्डियन के मुताबिक ये स्पष्ट नहीं है कि इन्जेक्शन में डेट-रेप ड्रग्स जैसे रोहिप्नोल या जीएचबी दिए गए या नहीं। ये ड्रग्स लोगों को बेहोश नशे में लाने के लिए इस्तेमाल होते हैं।
पूरी दुनिया का ध्यान जिस वक्त इजरायल और ईरान की जंग पर था। ठीक उसी वक्त फ्रांस में ऐसा हमला हुआ, जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे। लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि ज्यादातर विदेशी मीडिया फ्रांस में हुए इस हमले की बात तक नहीं कर रही क्योंकि फ्रांस में हुए हमले का सच अगर दुनिया को पता चल गया तो पश्चिमी देशों की छवि खराब हो जाएगी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें नहीं आती तो शायद इस खतरनाक हमले के बारे में किसी को पता भी नहीं चलता। दरअसल, फ्रांस में 145 से ज्यादा लोगों पर इंजेक्शन की सीरिंज चुभा कर हमला किया गया है। दरअसल, फ्रांस में एक बड़ा म्युजिक फेस्टिवल चल रहा था। कई लोग नाच गा रहे थे। लेकिन अचानक कुछ लोग सीरिंज लेकर आए और 145 से भी ज्यादा महिलाओं को चुभा दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई और 1500 से भी ज्यादा लोग घायल हो गए।
इसे भी पढ़ें: दुनिया के सबसे अमीर शहर का मेयर बनेगा ये भारतीय! मशहूर फिल्म निर्देशक के हैं बेटे
द गार्डियन के मुताबिक ये स्पष्ट नहीं है कि इन्जेक्शन में डेट-रेप ड्रग्स जैसे रोहिप्नोल या जीएचबी दिए गए या नहीं। ये ड्रग्स लोगों को बेहोश नशे में लाने के लिए इस्तेमाल होते हैं। फ्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि देशभर में 145 लोगों ने सिरिंज से चुभने की शिकायत की, जिनमें पेरिस में 13 मामले शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में अंगौलेमे में चार संदिग्ध शामिल है। जहाँ पीड़ित कथित तौर पर नाबालिग थे। संदिग्धों में से एक का हिंसक अपराधों का इतिहास रहा है। टूर्स, रूएन और एवरेक्स जैसे शहरों से भी ऐसी ही रिपोर्टें सामने आईं, जहाँ महिलाओं ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें सुई चुभने जैसा महसूस हुआ और अचानक दर्द या बेचैनी महसूस हुई। अकेले टूर्स में 13 महिलाओं ने शिकायतों के साथ आपातकालीन सेवाओं से संपर्क किया।
इसे भी पढ़ें: India-Cyprus CEO forum: फ्रांस के बाद साइप्रस में बढ़ेंगी UPI सेवाएं, पीएम मोदी ने कहा, ‘बातचीत आगे बढ़ेगी…’
ये घटनाएँ 2022 में दर्ज की गई सुई के हमलों की घटनाओं की याद दिलाती हैं, जिसके कारण सरकार ने सार्वजनिक चेतावनी जारी की और नाइट क्लबों, संगीत समारोहों और बार में सतर्कता बरतने का आह्वान किया। सिरिंज के मामलों के अलावा, इस साल के उत्सव में विभिन्न अपराधों के लिए देश भर में 370 लोगों को हिरासत में लिया गया। चौदह प्रतिभागी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें पेरिस में चाकू के घाव के साथ पाया गया 17 वर्षीय एक किशोर भी शामिल है। तेरह पुलिस अधिकारी भी घायल हुए।
अन्य न्यूज़
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.