Grammys 2026 का रेड कार्पेट एक बार फिर दुनिया भर के संगीत सितारों की चमक और उनके बेमिसाल फैशन का गवाह बन गया है. इस साल संगीत के इस सबसे बड़े जश्न को मनाने के लिए इंडस्ट्री के दिग्गज एक से बढ़कर एक लुक्स में नज़र आए. रेड कार्पेट पर जहाँ क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट का जादू चला, वहीं शीयर फैब्रिक (Sheer) और ड्रामैटिक फ्रिंज (Fringes) वाले आउटफिट्स ने सबका ध्यान खींचा.
Grammys 2026 Fashion : फैशन के इस महादंगल में चैपल रोन (Chappell Roan), ओलिविया डीन और सबरीना कारपेंटर ने अपने बोल्ड अंदाज से महफिल लूट ली. वहीं, जस्टिन बीबर, रोज (ROSÉ) और ग्लोबल सेंसेशन KATSEYE के लुक्स की चर्चा हर तरफ रही. लेकिन असली धमाका तो लेडी गागा और माइली साइरस ने किया, जिन्होंने अपने साहसी और खूबसूरत सिलुएट्स (Silhouettes) से साबित कर दिया कि जब बात ‘स्टाइल स्टेटमेंट’ की आती है, तो उनका कोई मुकाबला नहीं. आइए देखते हैं इस साल के रेड कार्पेट के सबसे यादगार और ‘बेस्ट ड्रेस्ड’ पल!

जैसे ही ग्रैमी 2026 के लिए लेडी गागा की एंट्री हुई, उन्होंने पूरी महफिल का रुख ही बदल दिया. जहाँ बाकी सेलिब्रिटीज़ चमक-धमक और ग्लैम लुक में नज़र आ रहे थे, गागा ने कुछ ऐसा पहना जो किसी ‘डार्क ओपेरा’ जैसा फील दे रहा था. उन्होंने ट्रेडिशनल ग्लैमर को छोड़कर काले पंखों (Black Feathers) से बना एक बहुत ही यूनिक और कलात्मक आउटफिट चुना. ऐसा लग रहा था मानो वो सिर्फ रेड कार्पेट पर चल नहीं रही हैं, बल्कि कोई आर्ट परफॉर्म कर रही हों. उनका यह लुक हाई-फैशन और एक रहस्यमयी किरदार का जबरदस्त मेल था, जिसने हर किसी को रुककर देखने पर मजबूर कर दिया.

ओलिविया डीन ‘ग्रैमी 2026’ में ब्लैक एंड व्हाइट गाउन में दिखीं. इस गाउन को और भी शानदार बनाने के लिए इसकी कमर के आसपास फ्रिंजेस (लटकते हुए धागे) का इस्तेमाल किया गया था, जो इसे एक मॉडर्न लुक दे रहे थे. ड्रेस के ऊपरी हिस्से पर की गई बारीक सितारों (Sequins) की कढ़ाई ने इस ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में हल्की सी चमक और खूबसूरती जोड़ दी थी. (Image:Style Rave)
Add News18 as
Preferred Source on Google

ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर चैपल रोन ‘म्यूगलर’ (Mugler) लुक में नजर आईं. उन्होंने इस मौके के लिए एक बेहद ‘रिस्की’ शीयर (पारदर्शी) ड्रेस चुनी थी. पहले चैपल एक मैचिंग केप पहनकर नजर आईं, जिसे हटाते ही उनका असली लुक सामने आया.

इस ड्रेस की सबसे खास और चर्चा वाली बात थी इसके ‘फॉक्स निप्पल पियर्सिंग्स’, जिन पर पूरी ड्रेस टिकी हुई थी. उनके आउटफिट का गहरा बरगंडी (Burgundy) रंग उनके बालों के कलर के साथ एकदम परफेक्ट लग रहा था. यही नहीं, उन्होंने खास तरह के टैटूज को भी बखूबी फ्लॉन्ट किया. कुल मिलाकर, चैपल का यह अंदाज काफी साहसी और हटके था. (Image: Check The Tag)

ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर फेमस कोरियन गर्ल बैंड ब्लैक पिंक की रोज़ ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ कॉम्बिनेशन के एक शानदार आउटफिट में नज़र आईं, जिसे खास तौर पर ‘Giambattista Valli Paris’ ने डिजाइन किया था. रोज़ इस ड्रेस में एक खूबसूरत ‘बो’ (Bow) जैसी लग रही थीं. उन्होंने काले रंग की बिना स्ट्रैप वाली (Strapless) फिटेड गाउन पहनी थी, जिसके साथ कमर पर सफेद रंग का ड्रै लपेटा गया था. इस सफेद ड्रेप की प्लेट्स ने उनके पूरे लुक को बहुत ही स्टाइलिश और रॉयल बना दिया था.(Image: Your Next Shoes)

सबरीना कारपेंटर ग्रैमी 2026 के रेड कार्पेट पर अपने ‘सॉफ्ट गर्ल’ लुक में बेहद स्टनिंग दिख रही थीं. उनकी फ्रील वाली शीयर गाउन पर बारीकी से की गई फूलों की कढ़ाई और मोतियों का काम शानदार था. टियर्ड स्कर्ट और चमकते हुए टोनल बीड्स ने उनके पूरे लुक को एक ग्लैमरस और फ्रेश टच दिया.(Image: Good Morning America)
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.