

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में मध्य पूर्व से बाहर की शक्तियों की भागीदारी दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही है।
वैसे तो ईरान पर हमले की कई देशों ने निंदा की है। लेकिन रूस खुलकर अमेरिका के अटैक कि खिलाफत कर रहा है। इन सब के बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के साथ रूस के राष्ट्रपति संग बैठक हुई है, जिसे ट्रंप का खेल बिगाड़ने की प्लानिंग के तौर पर देखा जा रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान के तीन प्रमुख परमाणु ठिकानों पर किए गए हमले के बाद अब पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक समीकरण तेजी से बदलते दिख रहे हैं। दोनों मुल्क एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे थे। लेकिन बीते दिनों जिस तरह ईरान ने इजरायली धरती को सुलगाया और बेहिसाब बारूद बरसाया। उससे न केवल तेल अवीव बल्कि वाशिंगटन तक में खलबली मच गई। इसके बाद से ये सवाल उठने लगे कि क्या ईरान इजरायल युद्ध में पुतिन की एंट्री हो सकती है?
रूस ने जिस अंदाज में दुनिया के सामने इस हमले को लेकर बात कही वो अपने आप में खास थी। अब रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को कहा कि ईरान के साथ संघर्ष में मध्य पूर्व से बाहर की शक्तियों की भागीदारी दुनिया को बड़े खतरे की ओर ले जा रही है। इससे पहले पुतिन ने मास्को में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची की मेजबानी की और उनसे कहा कि उनके देश पर अमेरिकी बमबारी का कोई औचित्य नहीं है और मास्को ईरानी लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है।
अन्य न्यूज़
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
https://forgavedisciplinetolerance.com/m3dcjy3rx8?key=8f3b325a925302730bd6eb206fb21096