कोच क्लिंगर के अनुसार भारत का आक्रामक शीर्ष क्रम उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनाता है. क्लिंगर ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा, ‘‘जिस फॉर्म में वे हैं और मैंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो देखा उससे भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा.
डब्ल्यूपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात जाइंट्स के मुख्य कोच क्लिंगर के अनुसार भारत का आक्रामक शीर्ष क्रम उन्हें आईसीसी टूर्नामेंट में सबसे मजबूत टीम बनाता है. क्लिंगर ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बातचीत में कहा, ‘‘जिस फॉर्म में वे हैं और मैंने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ जो देखा उससे भारत को हराना बहुत मुश्किल होगा. उन्हें हराने के लिए किसी टीम को शायद फाइनल में उनके खराब दिन का फायदा उठाना होगा.
टॉप 3 की अटैकिंग शैली मुख्य वजह
क्लिंगर ने कहा कि अभिषेक शर्मा का उभरना शीर्ष क्रम में भारत के आक्रामक रवैये की खास बात रही है. ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टी20 के अलावा 182 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले क्लिंगर ने कहा, ‘‘अभिषेक शर्मा शायद मेरे नए पसंदीदा खिलाड़ी हैं. मैं उन्हें पिछले कुछ समय से देख रहा हूं आईपीएल में ट्रेविस हेड के साथ पारी का आगाज करना और अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ऐसा करना, वह निडर हैं और उन्हें देखना शानदार है. भारत का निडर रवैया अभिषेक और इशान किशन ने दिखाया, जिन्होंने लगातार न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाया. क्लिंगर ने कहा, ‘‘इशान किशन ने फिर शानदार फॉर्म हासिल कर ली है और निश्चित रूप से विश्व कप की एकादश में जगह बनाने के लिए दावेदारी पेश कर रहे हैं.
क्लिंगर की कसौटी पर ऑस्ट्रेलिया- दक्षिण अफ्रीका
क्लिंगर ने चेतावनी दी कि भारत को अपने पारंपरिक प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिलेगी. उन्होंने कहा, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका मजबूत टीम हैं और हाल में बहुत अधिक टी20 क्रिकेट खेलने वाला दक्षिण अफ्रीका भी खतरनाक होगा. कोच ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर भारत जैसे खेल में यकीन करता है और पाकिस्तान में उनके प्रदर्शन को देखकर उनको कमजोर आंकने की भूल नहीं करनी चाहिए.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.