
- Hindi News
- Business
- Elon Musk Relationships, Marriages & 13 Children: From Video Game Prodigy To World’s Richest Man
- कॉपी लिंक

दक्षिण अफ्रीका में 28 जून 1971 को जन्मे एलन मस्क प्रिटोरिया में पले-बढ़े हैं। उनकी मां कनाडा में जन्मी दक्षिण-अफ्रीकी मॉडल हैं, जो 1969 की मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट थीं।
इलॉन मस्क की 2 शादी और 3 गर्लफ्रेंड से 13 बच्चे पैदा हुए। एक बच्चे की मौत जन्म के दौरान ही हो गई थी। दक्षिण अफ्रीका में 28 जून 1971 को जन्मे मस्क प्रिटोरिया में पले-बढ़े हैं।
मस्क के जन्मदिन की स्टोरी के पार्ट-1 में पिता की मानसिक प्रताड़ना से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बनने के सफर को जाना। वहीं पार्ट-2 में उनकी पांच बड़ी कंट्रोवर्सीज जानीं।
अब पार्ट-3 में उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानते हैं…
2 शादी, 3 गर्लफ्रेंड और 13 बच्चे
1. जस्टिन विल्सन: 2000-2008 तक चली शादी और 5 बच्चे हुए
क्वींस कॉलेज में पढ़ाई के दौरान हुई मुलाकात के बाद इलॉन ने 2000 में एक कनाडाई ऑथर जस्टिन विल्सन से शादी की और 2008 में उनका तलाक हो गया। उनके पहले बेटे नेवाडा का जन्म 2002 में हुआ। जब वह दस हफ्ते का था तो इंफेंट डेथ सिंड्रोम से उसकी मौत हो गई। 2004 में कपल ने IVF के जरिए जुड़वां बच्चों विवियन और ग्रिफिन का वेलकम किया। 2006 में तीन बच्चों काई, सैक्सन और डेमियन भी IVF से हुए।

इलॉन मस्क ने 2000 में कनाडाई ऑथर जस्टिन विल्सन से शादी की और 2008 में उनका तलाक हो गया।
2. तालुलाह रिले: 2008 से 2012 और 2013 से 2016। कोई बच्चा नहीं
2008 में इलॉन ने ब्रिटिश स्टार तालुलाह रिले के साथ डेटिंग शुरू की थी। 2010 में दोनों ने शादी की। हालांकि, 2012 में तलाक हो गया। अगली गर्मियों तक उन्होंने फिर से शादी की। दिसंबर 2014 में, तालुलाह ने दूसरी बार तलाक की अर्जी दायर की, लेकिन अगले साल इसे वापस ले लिया। मार्च 2016 में, तालुलाह ने तीसरी बार अर्जी दायर की और तलाक लिया। कपल का कोई बच्चा नहीं है।

इलॉन मस्क और तालुलाह रिले की मुलाकात साल 2008 में लंदन में हुई थी। तालुलाह के साथ मस्क ने दूसरी शादी की थी।
3.एम्बर हर्ड: 2016-2017। कोई बच्चे नहीं
इलॉन ने एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को 2016 के अंत और 2017 की शुरुआत में कई महीनों तक डेट किया। एम्बर के पूर्व पति जॉनी ने बाद में एम्बर पर इलॉन के साथ उसे धोखा देने का आरोप लगाया, जबकि वे शादीशुदा थे, लेकिन इलॉन और एम्बर दोनों ने इस संबंध से इनकार किया। वे 2017 की गर्मियों में अलग हो गए और नवंबर 2017 में इलॉन ने बताया कि वह एम्बर के साथ ‘वास्तव में प्यार में’ थे।

इलॉन मस्क ने एक्ट्रेस एम्बर हर्ड को साल 2016 में डेट करना शुरू किया था। इन्होंने शादी नहीं की।
4. ग्रिम्स: 2018-2022। तीन बच्चे
इलॉन और सिंगर ग्रिम्स ने मेट गाला में रेड कार्पेट पर डेब्यू करने से एक महीने पहले अप्रैल 2018 में डेटिंग शुरू की थी। मई 2020 में, कपल ने अपने पहले बच्चे का वेलकम किया। इसका नाम X Æ A-12 रखा। दिसंबर 2021 में, उन्होंने सरोगेट के जरिए बेटी एक्सा डार्क साइडरेल का स्वागत किया। 2022 में दोनों अलग हो गए। पिछले साल यह भी सामने आया कि कपल का तीसरा बच्चा टेक्नो मैकेनिकस है। बच्चे के बारे में उसकी सही जन्मतिथि सहित बहुत कम जानकारी है।

इलॉन मस्क और सिंगर ग्रिम्स ने साल 2018 में डेट करना शुरू किया था। इन्होंने भी शादी नहीं की।
5. शिवोन ज़िलिस: वर्तमान में डेटिंग, चार बच्चे
वर्तमान में इलॉन मस्क न्यूरालिंक एग्जीक्यूटिव शिवोन ज़िलिस के साथ रिश्ते में हैं। उनके 4 बच्चे हैं। इलॉन और शिवोन ने नवंबर 2021 में जुड़वां बच्चे स्ट्राइडर और एज़्योर का वेलकम किया था। 2022 में एक और बच्चा हुआ जिसका नाम ग्रहल रखा। 2024 में भी शिवोन ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका नाम गुप्त रखा गया है।
मस्क का मानना है कि दुनिया इस समय कम जनसंख्या के संकट का सामना कर रही है और अच्छे IQ वाले लोगों को बच्चे पैदा करने चाहिए।

वर्तमान में इलॉन मस्क न्यूरालिंक एग्जीक्यूटिव शिवोन ज़िलिस के साथ रिश्ते में हैं।
साउथ अफ्रीका में जन्मे मस्क का बचपन
दक्षिण अफ्रीका में 28 जून 1971 को जन्मे एलन मस्क प्रिटोरिया में पले-बढ़े हैं। उनकी मां कनाडा में जन्मी दक्षिण-अफ्रीकी मॉडल हैं, जो 1969 की मिस साउथ अफ्रीका प्रतियोगिता में फाइनलिस्ट थीं। उनके पिता एरोल मस्क एक इंजीनियर हैं। उनके माता-पिता 1980 में अलग हो गए थे।
मस्क ने 1995 में पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से फिजिक्स और बिजनेस में बैचलर्स की डिग्री ली थी। वह स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में फिजिक्स PhD प्रोग्राम के ड्रॉपआउट हैं।

मस्क अपने भाई-बहन के साथ ही बड़े हुए। तस्वीर में अपनी मां मेय के साथ मस्क (पीछे खड़े हैं)। भाई किम्बल मां के बगल में बैठे हुए और बहन तोस्का मां की गोद में है।
12 साल की उम्र में वीडियो गेम बनाकर बेचा
एलन मस्क दुनिया के सबसे अमीर इंसान है। उनकी नेटवर्थ 35 लाख करोड़ रुपए के करीब है। वो पॉपुलर इलेक्ट्रिक व्हीकल मेकर टेस्ला और स्पेसएक्स के CEO हैं। मस्क ने 10 साल की उम्र में कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग सीखी और 12 साल की उम्र में ‘ब्लास्टर’ नामक एक वीडियो गेम तैयार किया। इसे एक स्थानीय मैगजीन ने उनसे पांच सौ अमेरिकी डॉलर में खरीदा। इसे मस्क की पहली ‘व्यापारिक उपलब्धि’ कहा जा सकता है।
1995 में उन्होंने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 बनाई थी। कॉम्पेक ने इस कंपनी को 1999 में 307 मिलियन डॉलर में खरीद लिया था। इस डील से मस्क को कंपनी में 7% हिस्सेदारी के बदले 22 मिलियन डॉलर मिले थे। यहीं से एलन मस्क के बिजनेस की असल शुरुआत हुई।

1995 में उन्होंने वेब सॉफ्टवेयर कंपनी जिप-2 बनाई थी।
ईबे ने पेपाल को खरीदा था
मस्क ने 1999 में पेपाल बनाई थी। ईबे ने 2002 में इसे 1.5 अरब डॉलर में खरीद लिया। मस्क को इस डील से 180 मिलियन डॉलर की कमाई हुई। इसके तुरंत बाद, मस्क ने स्पेसएक्स की स्थापना की। इस कंपनी के जरिए मस्क मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाकर ह्यूमेनिटी को मल्टी प्लेनेट स्पीशीज बनाना चाहते हैं।

मस्क की दूसरी कंपनी X.com थी जो एक ऑनलाइन सर्विस कंपनी थी। बाद में ये पेपाल बनी और ईबे ने इसे खरीद लिया।
टेस्ला, स्पेसएक्स और न्यूरालिंक जैसी कंपनियां बनाई
टेस्ला:टेस्ला की स्थापना 2003 में मार्टिन एबरहार्ड और मार्क टारपेनिंग ने की थी। इलॉन मस्क कंपनी के शुरुआती निवेशकों में से एक थे और फरवरी 2004 में उन्होंने टेस्ला में भारी निवेश किया। इसके बाद मस्क टेस्ला के चेयरमैन और फिर CEO बन गए। टेस्ला का मकसद इलेक्ट्रिक गाड़ियों को आम लोगों तक पहुंचाना और सस्टेनेबल एनर्जी को बढ़ावा देना था। म
स्पेसएक्स:स्पेसएक्स की शुरुआत इलॉन मस्क ने मार्च 2002 में की थी। उनका सपना स्पेस लॉन्च की लागत घटाना और मंगल ग्रह पर इंसानी बस्ती बसाना था। स्पेसएक्स ने 2008 में पहला सफल रॉकेट (Falcon 1) लॉन्च किया और 2012 में इसका Dragon कैप्सूल इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ा।
न्यूरालिंक:न्यूरालिंक की स्थापना इलॉन मस्क ने 2016 में की थी। इस कंपनी का मकसद इंसानी दिमाग और कंप्यूटर को जोड़ने वाली ब्रेन-मशीन इंटरफेस तकनीक विकसित करना है। न्यूरालिंक का उद्देश्य न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज करना और भविष्य में इंसानों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के साथ बेहतर तरीके से जोड़ना है।
———————————-
इलॉन मस्क की स्टोरी का पार्ट-1 और पार्ट-2 यहां पढ़े…
पार्ट-1: पिता ने मानसिक यातना दी, डिप्रेशन में रहे:गर्लफ्रेंड बोली- ऐसा लगता था इलॉन को हार्ट-अटैक आ जाएगा; 54 साल के हुए मस्क

बात 8 मई 2021 की है। सैटरडे नाइट लाइव में इलॉन मस्क कहते हैं- “जिन लोगों को मैंने ठेस पहुंचाई, मैं बस इतना कहना चाहता हूं, मैंने इलेक्ट्रिक कारों को फिर से बनाया और लोगों को रॉकेट शिप में मंगल ग्रह भेज रहा हूं। क्या आपको लगता था कि मैं ये सब करने के साथ-साथ एक शांत, सामान्य व्यक्ति भी बनूंगा?” पूरी खबर यहां पढ़े…
पार्ट-2: मस्क ने इंटरव्यू में गांजा फूंका, व्हिस्की पी:ट्रम्प के साथ झगड़ा हुआ, सैक्सुअल हैरसमेंट के आरोप भी लगे; 5 बड़े विवाद

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक इलॉन मस्क अपने इनोवेशन के लिए जितने जाने जाते है, उतने ही अपने बयानों और फैसलों के लिए भी चर्चा में रहते हैं। वे अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ झगड़े से लेकर सेक्सुअल हैरेसमेंट के आरोपों के कारण विवादों में रहे हैं।
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.