
- कॉपी लिंक

अब तक हमने सिर्फ इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सड़कों पर दौड़ते देखा था। लेकिन अब हवा में भी बिजली से पैसेंजर प्लेन चलेंगी। इसका खर्च भी 20 गुना तक कम होगा। उधर डॉक्टर्स ने एक शख्स के पेट में 52 सालों से फंसे टूथब्रश को निकाला।
ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं…
1. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बाद अब चलेंगी इलेक्ट्रिक फ्लाइट्स


अमेरिका में ईस्ट हैम्पटन से न्यूयॉर्क के JFK एयरपोर्ट तक पहली बार एक इलेक्ट्रिक फ्लाइट्स उड़ी। यह कमाल बीटा टेक्नोलॉजी कंपनी की फ्लाइट लिया CX300 ने किया है। इस फ्लाइट ने 4 यात्रियों के साथ उड़ान भारी और आधे घंटे में ही 130 किलोमीटर की दूरी तय की। इसमें कुल खर्च आया सिर्फ ₹700, वहीं इतनी ही दूरी के लिए हेलिकॉप्टर में 13 हजार का खर्च आता है।
बीटा टेक्नोलॉजी 2017 से इलेक्ट्रिक एविएशन टेक्नोलॉजी बना रही है। कंपनी ने हाल ही में अपने विमानों के उत्पादन और सर्टिफिकेशन में तेजी लाने के लिए $318 मिलियन (लगभग ₹2650 करोड़) की फंडिंग जुटाई है। CX300 को इस साल के अंत तक FAA (फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन) से सर्टिफिकेशन मिलने की उम्मीद है।
बीटा टेक्नोलॉजी के फाउंडर और सीईओ काइल क्लार्क ने कहा- इस विमान को चार्ज करने और 130 किलोमीटर उड़ाने में हमें सिर्फ 8 डॉलर (लगभग ₹700) का खर्च आया। पायलट और विमान का खर्च निकाला जाए तो भी, यह बहुत सस्ता है।

2. 52 साल तक पेट में फंसा रहा टूथब्रश

चीन में डॉक्टर्स ने 64 साल के शख्स के पेट से टूथब्रश निकाला, जो 52 साल से फंसा हुआ था। यांग नाम के इस शख्स को पेट दर्द की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद डॉक्टर्स ने जांच की तो छोटी आंत में 17 सेंटीमीटर लंबा टूथब्रश फंसा हुआ मिला। इसे एंडोस्कोपिक सर्जरी से 80 मिनट में निकाल दिया गया।
यांग ने बताया कि 12 साल की उम्र में ही टूथब्रश निगल लिया था, लेकिन माता-पिता के डर से उन्होंने इस बारे में बताया ही नहीं। यांग को लगा कि टूथब्रश अपने आप गल जाएगा और वह सामान्य रूप से अपनी जिंदगी जीते रहे।
3. घर बैठे ट्यूशन पढ़ाने के मिल रहे ₹86 लाख


न्यूयॉर्क में स्टीवन मेंकिंग नाम के एक पूर्व वॉल स्ट्रीट ट्रेडर ने जॉब से परेशान होकर छोड़ दी और घर बैठे ट्यूशन पढ़ा रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि वे 1 घंटे ट्यूशन पढ़ाने के ₹86 हजार ($1000) तक कमा रहे हैं। एक हफ्ते में 20-25 घंटे तक ट्यूशन पढ़ाते हैं।
उन्होंने बताया कि ट्यूशन पढ़ाने के लिए मैंने न्यूयॉर्क शहर की कई एजेंसियों के साथ पार्टनरशिप की। Wyzant जैसे ऑनलाइन ट्यूटरिंग प्लेटफॉर्म से जुड़ा। मैंने शुरुआत में $50 से $100 (लगभग ₹4,300 से ₹8,600) प्रति घंटा किया था। लेकिन बाद में ऐसे चींजे भी पढ़ाना शुरू किया, जिससे पैसे बढ़ गए।
तो ये थी आज की रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…
खबर हटके को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.