
- Hindi News
- Business
- Business News Update; Share Market, Gold Silver, Petrol Diesel Today, Petrol Prices ₹120 Litre
- कॉपी लिंक

कल की बड़ी खबर पेट्रोल-डीजल के दाम से जुड़ी रही। ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होता है तो इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ सकता है। क्योंकि इस खबर के सामने आने के बाद क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए हैं।
वहीं, भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील, कृषि उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी के चलते बीच में अटक गई है। ट्रेड डील के लिए अमेरिका अपने जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फूड जैसे मक्का और सोयाबीन पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की मांग कर रहा है।
कल की बड़ी खबरों से पहले आज की सुर्खियां, जिन पर रहेगी नजर…
- शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल सकती है।
- पोको F7 और वीवो T4 लाइट स्मार्टफोन लॉन्च होंगे।
- पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अब कल की बड़ी खबरें पढ़ें…
1. पेट्रोल ₹120 लीटर तक पहुंच सकता है: वजह- तेल सप्लाई का सबसे बड़ा रास्ता बंद कर सकता है ईरान; क्रूड ऑयल 80 डॉलर हुआ

ईरान की संसद ने हाल ही में अमेरिकी हवाई हमलों के जवाब में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को बंद करने का प्रस्ताव पास किया है। अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होता है तो इसका असर भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम पर पड़ सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि ये तेल व्यापार का अहम रास्ता है।
इस खबर के सामने आने के बाद क्रूड ऑयल के दाम बढ़कर 80 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गए हैं। भारत अपनी तेल जरूरतों का बड़ा हिस्सा इम्पोर्ट करता है। अगर क्रूड ऑयल के दाम लंबे समय तक बढ़े रहते हैं, तो तेल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
2. भारत में सस्ते दामों पर मक्का-सोयाबीन बेचने पर अड़ा अमेरिका: इससे भारतीय किसानों को नुकसान; भारत-अमेरिका ट्रेड डील बीच में अटकी

भारत और अमेरिका के बीच होने वाली ट्रेड डील, कृषि उत्पादों पर इम्पोर्ट ड्यूटी के चलते बीच में अटक गई है। ट्रेड डील के लिए अमेरिका अपने जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फूड जैसे मक्का और सोयाबीन पर इम्पोर्ट ड्यूटी घटाने की मांग कर रहा है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका चाहता है कि ये प्रोडक्ट भारत में सस्ते बिकें। वहीं भारत सरकार किसानों को नुकसान से बचाने के लिए इम्पोर्ट ड्यूटी नहीं घटाना चाहती। भारतीय अधिकारियों का मानना है कि अगर अमेरिका के सस्ते GM फूड भारत में आ जाएंगे, तो भारतीय किसानों की फसलें बिकना मुश्किल हो जाएगी।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
3. अमेरिका में टेस्ला की रोबोटैक्सी सर्विस शुरू: बिना ड्राइवर चलते दिखीं EV, एक राइड का किराया ₹364; मस्क बोले- 10 साल की मेहनत का परिणाम

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला ने 22 जून को रोबोटैक्सी लॉन्च की है। ये ऐसी ऑटोनॉमस टैक्सी है, जो बिना किसी ड्राइवर के चलती है।
कंपनी ने रोबोटैक्सी की एक राइड की कीमत 4.20 डॉलर यानी करीब 364 रुपए रखी है। रोबोटैक्सी सर्विस अभी केवल ऑस्टिन शहर में मिलेगी।
ये फिलहाल कुछ निवेशक और कॉन्टेंट क्रिएटर्स के लिए अवेलेबल हैं। इसका इस्तेमाल करने वाले कुछ यूजर्स ने X पर अपनी राइड का एक्सपीरियंस शेयर किया है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
4. फोनपे IPO के लिए अगस्त में ड्राफ्ट पेपर्स फाइल करेगी: इश्यू से ₹13,014 करोड़ जुटाने का प्लान, इससे वैल्यूएशन ₹1.30 लाख करोड़ होने की उम्मीद

अमेरिकी रिटेल दिग्गज कंपनी वॉलमार्ट की डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे अपने IPO (इनिशियल पब्लिक ऑफर) के लिए अगस्त में सेबी के पास ड्राफ्ट पेपर्स (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस यानी DRHP) फाइल कर सकती है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोनपे अपने IPO के जरिए 1.5 बिलियन डॉलर यानी लगभग 13,014 करोड़ रुपए जुटाने की प्लानिंग कर रही है।
इस IPO से भारत की डिजिटल पेमेंट कंपनी फोनपे की वैल्यूएशन करीब 15 बिलियन डॉलर यानी लगभग 1.30 लाख करोड़ रुपए होने की उम्मीद है। फोनपे ने अपने IPO को मैनेज करने के लिए बड़े नामों को चुना है, जिनमें कोटक महिंद्रा कैपिटल, जेपी मॉर्गन चेस, सिटीग्रुप और मॉर्गन स्टेनली शामिल हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
5. सोना ₹657 बढ़कर ₹99,348 पर पहुंचा: चांदी ₹1 लाख 7 हजार किलो बिक रही, गोल्ड इस साल ₹1 लाख 3 हजार तक जा सकता है

सोने-चांदी के दाम में 23 जून को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने का दाम ₹657 बढ़कर ₹99,348 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना ₹98,691 पर था।
वहीं चांदी की कीमत ₹288 बढ़कर ₹1,07,063 प्रति किलोग्राम हो गई है। इससे पहले ये ₹1,06,775 पर थी। वहीं 18 जून को चांदी ने ₹1,09,550 और सोने ने ₹99,454 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
6. रोल्स रॉयस की सबसे पावरफुल कार स्पेक्ट्रे ब्लैक बैज लॉन्च: 44,000 कलर ऑप्शन के साथ 4.1 सेकेंड में 0-100kmph की स्पीड, शुरुआती कीमत ₹9.5 करोड

लग्जरी कार मैकर रोल्स-रॉयस इंडिया ने सोमवार (23 जून) को भारतीय बाजार में स्पेक्ट्रे ब्लैक बैज को लॉन्च किया है। यह कंपनी का पहला ब्लैक बैज इलेक्ट्रिक मॉडल है, जिसे इस साल फरवरी में ग्लोबल मार्केट में पेश किया गया था।
यही नहीं रोल्स-रॉयस स्पेक्ट्रे ब्लैक बैज कंपनी की अब तक की सबसे पावरफुल कार भी है। कंपनी का दावा है कि कार सिर्फ 4.1 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। इसके अलावा कार को कस्टमाइज करने के लिए 44,000 कलर ऑप्शन मिलते हैं।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
अब अपने जरूरत की खबर पढ़ें…
LIC हाउसिंग फाइनेंस का होम लोन 0.50% सस्ता हुआ: अब 7.50% इंटरेस्ट पर मिलेगा कर्ज, यहां समझें EMI कितनी कम हो जाएगी

हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दरों में 0.50% की कटौती की है। अब LIC की होम लोन की ब्याज दर सालाना 7.50% से शुरू होंगी। RBI ने हाल ही में रेपो रेट को 6.00% से घटाकर 5.50% किया है। जिसके बाद बैंकों ने भी लोन की ब्याज दरों में कटौती शुरू कर दी है। इससे पहले SBI, यूनियन बैंक और पंजाब नेशनल बैंक ने भी लोन की ब्याज दरों में कटौती की है।
पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
कल दुनिया के टॉप-10 सबसे अमीर कौन रहे यह भी देख लीजिए…

कल के शेयर मार्केट और सोना-चांदी का हाल जान लीजिए…


पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर की लेटेस्ट कीमत जान लीजिए…


Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.