Border 2 Collection Worldwide : सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में शानदार प्रदर्शन कर रही है। यह फिल्म 23 जनवरी को रिलीज हुई थी और यह जेपी दत्ता की 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ का स्टैंडअलोन सीक्वल है। जहां पहली फिल्म को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था, वहीं इसका सीक्वल भी देशभक्ति और जज्बे से भरपूर कहानी के चलते चर्चा में बना हुआ है।
फिल्म की कहानी 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अनन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रही हैं। तो चलिए जानते हैं क्या रही आज फिल्म की कमाई?
‘बॉर्डर 2’ ने रिलीज के पहले 10 दिनों में कुल 301.89 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन किया। हालांकि, दूसरे सोमवार यानी रिलीज के 11वें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने 2 फरवरी को करीब 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की। यह अब तक की फिल्म की सबसे कम एक दिन की कमाई है। रविवार को हुई 24.22 करोड़ की कमाई के मुकाबले इसमें करीब 75 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
कई बड़ी फिल्मों का रिकॉर्ड टूटा
मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ‘बॉर्डर 2’ ने 10वें दिन ही कई बड़ी फिल्मों के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें शामिल हैं। शाहिद कपूर की ‘कबीर सिंह’ (278.8 करोड़),अजय देवगन की ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (277.75 करोड़) और सलमान खान की ‘टाइगर 3’ (276.62 करोड़) शामिल हैं।
फिल्म की खास बात यह है कि इसमें 1971 के युद्ध के असल हीरोज को बड़े पर्दे पर दिखाया गया है। वरुण धवन ने परमवीर चक्र से सम्मानित मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभाया है। वहीं, दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के जांबाज अधिकारी फ्लाइंग ऑफिसर निर्मल जीत सिंह सेखों की भूमिका में नजर आए हैं, जिन्हें परमवीर चक्र से नवाजा गया था। इसके अलावा सनी देओल फिल्म में लेफ्टिनेंट कर्नल फतेह सिंह कालेर के रोल में हैं, जो मेजर जनरल हरदेव सिंह कालेर से प्रेरित है। वहीं अहान शेट्टी ने लेफ्टिनेंट कमांडर एम. एस. रावत का किरदार निभाया है, जो युद्ध में भारतीय नौसेना के योगदान को दर्शाता है।
11वें दिन भले ही कमाई में गिरावट आई हो, लेकिन ‘बॉर्डर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है और दर्शकों से लगातार प्यार बटोर रही है।
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.