Box office Clash: बॉक्स-ऑफिस पर सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ को रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’से टक्कर मिल रही है. बॉर्डर 2 जहां मजबूत पकड़ बनाए हुए, वहीं रानी की फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर पैर जमाने की कोशिश में है. लेकिन मंडे को दोनों ही फिल्में लड़खड़ाती दिखीं. मर्दानी 3 और बॉर्डर 2 दोनों का कलेक्शन सिंगल डिजिट में सिमट कर रह गया.
सबसे पहले बात करते हैं हाल ही में रिलीज हुई रानी मुखर्जी की मर्दानी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म मर्दानी 3 की. पहले मंडे को फिल्म ने सिंगल डिजीट में कमाई की. सैकनिल्क की शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक पहले मंडे को फिल्म ने महज 2.15 करोड़ रुपए का बिजनेस किया. क्राइम थ्रिलर फिल्म ने शुक्रवार को 4 करोड़ रुपए के नेट कलेक्शन के साथ ठीक-ठाक शुरुआत की थी.
‘मर्दानी 3’ की सिंगल डिजिट में सिमटी कमाई
शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 6.25 करोड़ रुपए हो गई, वहीं रविवार को और मजबूती के साथ अपने पैर जमाए. फिल्म की कमाई में भारी उछाल दर्ज किया गया. रविवार को रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने 7.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया. चौथे दिन यानी कि पहले मंडे को फिल्म के खाते में 2.15 करोड़ रुपए दर्ज हुए. इसी के साथ देशभर में फिल्म की कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपए पहुंच गई है.
‘बॉर्डर 2’ के कलेक्शन में आई भारी गिरावट
अब बात करते हैं 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली बॉर्डर 2 की. सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म भी मंडे को लड़खड़ा गई. फिल्म की कमाई सिंगल डिजीट में सिमट कर रह गई. वॉर ड्रामा फिल्म के बिजनेस में सोमवार को जबरदस्त गिरावट देखी गई. फिल्म ने दूसरे सोमवार को भारत में सिर्फ 3.88 करोड़ रुपए की कमाई की.
हालांकि गिरावट के बावजूद, फिल्म की कुल कमाई अब भी काफी मजबूत है. बॉर्डर 2 घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 275 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर चुकी है. रिलीज के बाद से दूसरे सोमवार यानी कि 2 फरवरी को बॉर्डर 2 ने सबसे कम कमाई की.
About the Author

प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.