सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है. रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म की कमाई नए-नए रिकॉर्ड बना रही है. वीकडेज होने के बावजूद फिल्म ने अपनी रफ्तार बरकरार रखी है. अब तक फिल्म 290 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है. लेकिन अब थिएटर में बवाल काटने के बाद फिल्म ओटीटी पर भी धाक जमाने को तैयार है.मेकर्स ने इस फिल्म की ओटीटी रिलीज का भी ऐलान कर दिया है.
नई दिल्ली. 23 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई बॉर्डर 2 अब ओटीटी पर दस्तक देने को तैयार है. यह फिल्म दर्शकों का फेवरेट बनती जा रही है. अब जिन लोगों ने बॉर्डर 2 थिएटर में नहीं देखी है, उनके लिए एक अच्छी खबर है. अब देशभक्ति की ये फिल्म सिनेमाघरों के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है. फिल्म अब तक कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है.

देशभक्ति की भावना उजागर करने वाली इस फिल्म की डिजिटल रिलीज का भी फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म और रिलीज डेट का ऐलान कर उन फैंस को भी तोहफा दे दिया है, जो अब तक फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए हैं.

साल 1971 के भारत-पाक युद्ध पर बेस्ड सनी देओल, वरुण धवन और अहान शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 साल 1997 में आई फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है. फिल्म की कहानी और किरदार इस बार भी दर्शकों के दिल में घर कर गए हैं. ये फिल्म अहान शेट्टी के करियर के लिए तो वरदान साबित होती नजर आ रही है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉर्डर 2 के डिजिटल स्ट्रीमिंग राइट्स Netflix ने खरीद लिए हैं. यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. यानी थिएटर के बाद अब घर बैठे दर्शक इस वॉर ड्रामा का मजा ले सकेंगे.

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत और अहान शेट्टी स्टारर फिल्म बॉर्डर 2 ने अब तक 350 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. इस मल्टीस्टारर फिल्म ने पहले हफ्ते में ही 275 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर बजट निकाल लिया था.

रिपब्लिक डे यानी 26 जनवरी के दिन सनी देओल की इस फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया. फिल्म ने उस दिन 59 करोड़ रुपये की कमाई की, जो देशभक्ति फिल्मों के लिए अब तक की सबसे बड़ी सिंगल डे कमाई में से एक मानी जा रही है.

ट्रेड एनालिस्ट्स की मानें तो फिल्म की इसी ताबड़तोड़ कमाई को देखते हुए ये फैसला लिया गया है कि अब ओटीटी पर ये फिल्म Netflix पर रिलीज हो सकती है.बताया जा रहा है कि सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ 20 मार्च को नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे सकती है.

फिल्म का ओपनिंग वीकेंड भी बेहद शानदार रहा. शुक्रवार को इसने 30 करोड़ रुपये से शुरुआत की, शनिवार को कमाई बढ़कर 36.5 करोड़ रुपये हो गई, जबकि रविवार को फिल्म ने 54.5 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया. इस तरह पहले तीन दिनों में कुल 121 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जो लगभग 49.32% की जबरदस्त ग्रोथ को दर्शाता है.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.