रोहित शेट्टी के जुहू घर के बाहर फायरिंग में आदित्य गायकी और समर्थ पोमाजी ने पुणे से खरीदी गाड़ी इस्तेमाल की, पुलिस जांच में कई अहम सुराग मिले हैं, गिरफ्तारियां संभव हैं.
क्राइम ब्रांच के मुताबिक, यह गाड़ी आदित्य गायकी इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों में शामिल है. पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आदित्य गायकी और एक अन्य आरोपी समर्थ पोमाजी इस गाड़ी को मुंबई लाए और जुहू इलाके में पहले से तय जगह पर छोड़ दिया.
एक-दूसरे से अनजान थे शूटर्स
पुलिस के मुताबिक, इस गाड़ी को खरीदने और मुंबई लाने वाले आरोपियों को यह जानकारी नहीं थी कि शूटर कौन होगा. बाद में शुभम लोनकर ने शूटर को निर्देश दिया कि वह उसी स्थान से वाहन उठाए और फायरिंग को अंजाम दे. जांच में यह भी सामने आया है कि गाड़ी खरीदने और मुंबई लाने वाले लोग शूटर की पहचान नहीं जानते थे. यह अपराध की एक सोची-समझी रणनीति है, जिसमें अलग-अलग छोटे ग्रुप्स को काम सौंपा जाता है, लेकिन एक ग्रुप दूसरे के बारे में अनजान रहता है. पुलिस का मानना है कि यह तरीका पहले के कई अपराधों में भी अपनाया गया है.
रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग
गौरतलब है कि शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 से 1:00 बजे के बीच रोहित शेट्टी के घर के बाहर पांच राउंड फायरिंग की गई थी.सामने आए वीडियो में शेट्टी टावर की इमारत पर तीन गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं. इमारत के दो मुख्य गेट हैं और टावर परिसर में 10 से अधिक CCTV कैमरे लगे हुए हैं.
पुलिस जोड़ रही है साजिश की कड़ियां
घटना के तुरंत बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. सूचना मिलते ही मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और क्राइम ब्रांच की कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. फिलहाल 4 से 5 टीमें आसपास के इलाकों में लगे 100 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि आरोपियों के भागने के रास्ते और पूरी साजिश की कड़ियां जोड़ी जा सकें. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं.
About the Author
शिखा पाण्डेय News18 Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. News18 Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.