‘धुरंधर’ के OTT पर आने के बाद एक बार फिर सबसे बड़ा सवाल चर्चा में है. रहमान डकैत के बेटे की मौत कैसे हुई? क्या बाबू डकैत गैंग की गोली लगी या हमजा अली मजारी की कोई सोची-समझी चाल थी? शादी वाले सीन में गोली चलने के बाद फिल्म जानबूझकर साफ जवाब नहीं देती. हमजा की चुप्पी और उसके हाव-भाव ने फैंस को शक में डाल दिया है. ‘धुरंधर 2’ से पहले यही सस्पेंस दर्शकों की बेचैनी बढ़ा रहा है.
नई दिल्ली. आदित्य धर की ब्लॉकबस्टर स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के बाद फिर से चर्चा में हैय रणवीर सिंह स्टारर यह फिल्म थिएटर्स में 1328 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. और अब ओटीटी पर ये धमाल मचा रही हैं. ‘धुरंधर 2’ के टीजर के बीच फैंस इस फिल्म को देश में नहीं बल्कि गल्फ देशों में भी पसंद कर रहे है, जहां फिल्म को बैन कर दिया गया था. ओटीटी पर रिलीज होने के साथ फिल्म की एक थ्योरी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वो ये कि क्या भारतीय जासूस हमजा अली मजारी (रणवीर सिंह) ने वास्तव में गैंग लीडर रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) के बड़े बेटे नईम की हत्या कर दी थी?

सोशल मीडिया पर ये बहस फिल्म के एक क्रूशियल सीन से शुरू हुई है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में एक वेडिंग पर सेट है.हमजा यहां एक साल से ज्यादा समय से अंडरकवर है और उसका मिशन रहमान डकैत के बड़े बेटे को असैसिनेशन अटैक से बचाना है. बैकग्राउंड में उषा उत्थुप का चीयरफुल गाना ‘रंभा हो’ बज रहा है, लेकिन अचानक गनफायर शुरू हो जाता है. मेहमान भागते हैं, जश्न खून से सन जाता है. सीन में कभी साफ नहीं दिखाया जाता कि घातक गोली किसने चलाई. अंत में बॉडीज गिरती हैं और हमजा को लगता है कि सब कुछ कंट्रोल से बाहर हो गया.

महीनों तक ज्यादातर दर्शकों का मानना था कि शूटआउट की स्केल को देखते हुए हमजा बस टारगेट को बचा नहीं पाया… यह नेचुरल लगता था. लेकिन नेटफ्लिक्स पर रिलीज के बाद फैंस ने सीन को दोबारा देखा और थ्योरी गढ़नी शुरू कर दी. हमजा की पोजिशनिंग, उसकी रिएक्शन और सीन का अब्रप्ट कट उन्हें लगता है कि हमजा ने जानबूझकर ऐसा किया. क्या यह बाबू डकैत गैंग के सदस्य का हमला था या हमजा का प्लॉट रियल गैंग में एंट्री के लिए?
Add News18 as
Preferred Source on Google

यह थ्योरी सबसे पहले एक्स पर एक यूजर ने उठाई. उन्होंने लिखा, ‘क्रेजी है कि अब लोग समझ रहे हैं कि धुरंधर में हमजा ने रहमान डकैत के बड़े बेटे को मार डाला. मैंने थिएटर्स में पहली बार ही कैच कर लिया.’ पोस्ट वायरल हो गई और बहस शुरू हो गई.

थ्योरी के सपोर्टर्स कहते हैं कि शूटिंग के बाद हमजा का व्यवहार अलग है. उसकी चुप्पी, गिल्ट से भरे एक्सप्रेशंस और बाद में रहमान डकैत की मौत के बाद का कंडक्ट सबूत हैं. उनके मुताबिक, सीन का वाग्युनेस इंटेंशनल है, जो बताता है कि हमजा ने लाइन क्रॉस की.

रेडिट पर एक यूजर ने थ्योरी को ह्यूमर से खारिज किया और कहा- ‘यहां तक कि आदित्य धर को भी नहीं पता होगा.’ दूसरे ने कहा, ‘हमजा को बेटे को बचाने भेजा गया था, मारने नहीं. फिल्म में कहीं भी इंडिकेट नहीं किया कि हमजा प्लॉट रच रहा था.’ कई फैंस इसे मेनस्ट्रीम स्पाई सिनेमा की मोरल बाउंडरीज से जोड़ते हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘कभी भी इंडियन एजेंट को बच्चे या टीन को मारते नहीं दिखाते, अगर वह डायरेक्ट कॉन्फ्लिक्ट में न हो.’ उनके लिए थ्योरी कमर्शियल हिंदी सिनेमा की नैतिकता से मेल नहीं खाती.

इंस्टाग्राम पर कई यूजर्स ने माना कि ओटीटी रीवॉच पर यह विचार आया, भले फिल्म कन्फर्म न करे. कुछ ने कहा कि सीन को डाउट क्रिएट करने के लिए फ्रेम किया गया है, क्लैरिटी नहीं देने के लिए…यह डायरेक्टर की चतुराई है जो सवाल जिंदा रखती है.

‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के अलावा अक्षय खन्ना, सारा अर्जुन, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिकाओं में हैं. 5 दिसंबर 2025 को थिएट्रिकल रिलीज हुई फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1328 करोड़ कमाए और पहली बॉलीवुड फिल्म बनी जो इंडिया में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हुई। अब ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी. फैंस हर फ्रेम को डिसेक्ट कर रहे हैं, जो सीक्वल के लिए बज क्रिएट कर रहा है.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.