आर माधवन ने इडंस्ट्री में अपनी वो जगह बनाई है, जिसे शायद ही लोग कभी भुला पाएंगे. लेकिन अब सालों बाद एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि आखिर उन्हें क्यों लगा था कि उन्हें एक्टिंग से ब्रेक लेना है. एक वक्त था, जब वह 4 साल तक एक्टिंग से दूर रहे थे. स्विट्जरलैंड में एक शूटिंग के दौरान एक किसान से हुई बेइज्जती का भी उन्होंने जिक्र किया है.
स्विस किसान ने की थी बेइज्जती!
अनफिल्टर्ड एंटरटेनमेंट को दिए इंटरव्यू में माधवन ने बताया कि करियर के बीच ब्रेक लेने से पहले जब वह एक साउथ की फिल्म की शूटिंग विदेश में कर रहे थे, उसी दौरान स्विट्जरलैंड में एक किसान उन्हें बहुत अजीब नजरों से देख रहा था. उस वक्त उन्होंने नारंगी पैंट और हरी शर्ट पहन रखी थी. लेकिन वो स्विस किसान उन्हें बेहद तिरस्कार भरी नजरों से देख रहा था. माधवन को लगा साउथ आना फिर बताता हूं मैं कौन हूं. पहले तो उन्हें गुस्सा आया, लेकिन फिर उन्होंने खुद से सवाल करना शुरू कर दिया.
भूलने लगा था अपना टैलेंट
आर माधवन ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि मुझे अहसास हुआ कि जो मैं जानता हूं, वो मैं कर नहीं पा रहा हूं. मैं सिर्फ वही काम कर रहा हूं, जो दर्शकों को खुश करने और सुपरस्टार बनने के लिए होता है. उन्होंने बताया कि वह पब्लिक स्पीकिंग कर सकते हैं, घुड़सवारी जानते हैं, बंदूक चलाना और रिमोट कंट्रोल विमान उड़ाना भी जानते हैं, फिर क्यों फिल्मों में वह ये सब नहीं कर रहे थे. उन्हें ये चीज खलने लगी कि जो काम वह कर रहे हैं, उसे सिर्फ उन्हें निराशा ही हो रही है. इसके बाद उन्होंने खुद को 4 साल एक्टिंग से दूर रखा, उन्होंने तय कर लिया कि वह सब कुछ छोड़ देंगे. एड फिल्में तक नहीं की. दाढ़ी बढ़ा ली और भारत के अलग-अलग हिस्सों में घूमने निकल पड़े. उन्होंने चेन्नई से लेकर देश के कई शहरों में जाकर देखा कि असली परेशानियां क्या है. माधवन ने कहा कि उन चार सालों के अनुभव से ही आज उनकी रोटी रोटी चल रही है.
बता दें कि आर माधवन ने अपने करियर में हर तरह के रोल निभाए हैं. उनके जबरदस्त टैलेंट के लिए एक्टर को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह सम्मान उनके सपनों से भी कहीं बड़ा है.हाल ही में वह फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आ रहे हैं. उनकी इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बना दिया है. अब जल्द हीवह ‘धुरंधर 2’ में नजर आ सकते हैं.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.