रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर खबरों में हैं. मर्दानी फ्रेंचाइजी की इस तीसरी फिल्म में शिवानी रॉय बनकर रानी मुखर्जी ने दमदार वापसी की है. एक्ट्रेस को उनकी पिछली फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे में दमदार अभिनय के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था. ये एक्ट्रेस का पहला नेशनल अवॉर्ड था. सालों लंबे करियर में रानी ने कई यादगार और दमदार किरदार निभाए हैं. यहां उनकी IMDb पर टॉप रेटिंग वाली फिल्मों की सूची दी गई है.
ब्लैक (2005) में रानी ने मिशेल का किरदार निभाया है, जो न देख सकती है, न सुन सकती है और न ही बोल पाती है. उसकी जिंदगी में तब बदलाव आता है जब एक सख्त लेकिन संवेदनशील शिक्षक उसे संवाद और आत्मनिर्भरता का रास्ता दिखाता है. समय के साथ हालात ऐसे पलटते हैं कि शिष्या ही अपने गुरु का सहारा बन जाती है. यह फिल्म भावनात्मक रूप से बेहद प्रभावशाली मानी जाती है. इस फिल्म की रेटिंग 8.1 है.

हे राम (2000) एक गंभीर पीरियड ड्रामा है, जिसमें कमल हासन का किरदार साकेत राम सांप्रदायिक हिंसा से टूट जाता है. कलकत्ता दंगों में पत्नी की मौत उसके विचारों और रास्ते को बदल देती है, जिससे फिल्म इतिहास, राजनीति और इंसानी संवेदनाओं को गहराई से छूती है. इसकी IMDb रेटिंग: 8 है.

वीर-जारा (2004) सरहदों के पार बसे प्यार की कहानी है. एक भारतीय एयरफोर्स ऑफिसर अपने प्रेम के लिए आज़ादी तक कुर्बान कर देता है. वर्षों बाद एक युवा वकील उसकी कहानी को अदालत के ज़रिए सामने लाती है, जिससे अधूरी मोहब्बत को इंसाफ मिलता है. फिल्म में शाहरुख और प्रीति ने अहम किरदार अदा किया था, लेकिन रानी मुखर्जी ने अपने दमदार रोल से प्रभाव छोड़ा था. इसको : 7.8 रेटिंग मिली है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

नायक: द रियल हीरो (2001) आम आदमी की ताकत दिखाती है. एक दिन के लिए मुख्यमंत्री बना शिवाजी राव भ्रष्ट सिस्टम से टकराता है और ईमानदार राजनीति की झलक पेश करता है. रानी मुखर्जी इसमें अहम भूमिका में हैं. वो अनिल कपूर के अपोजिट दिखी थीं. इसको भी 7.8 रेटिंग हासिल है.

कुछ कुछ होता है (1998) दोस्ती, प्यार और दूसरी शुरुआत की कहानी है, जहां कॉलेज की दोस्ती वक्त के साथ इश्क में बदलने का दूसरा मौका पाती है. रानी, काजोल और शाहरुख की ट्रायंगल लव स्टोरी एक मिसाल है. इसकी रेटिंग 7.5 है.

हिचकी (2018) यह कॉमेडी ड्रामा नैना माथुर (रानी मुखर्जी) की कहानी है, जो टॉरेट सिंड्रोम से जूझती है और एक प्रतिष्ठित स्कूल में टीचर बनती है. जब उसे एक मुश्किल क्लास मिलती है, तो वह धैर्य और क्रिएटिव तरीकों से बच्चों की समस्याएं दूर करती है और उनकी काबिलियत साबित करती है. इसको 7.5 रेटिंग हासिल है.

तलाश (2012)-IMDb रेटिंग: 7.3- यह मिस्ट्री थ्रिलर आमिर खान के किरदार पर आधारित है, जो एक पुलिसवाले हैं और एक हाई-प्रोफाइल मर्डर केस की जांच करते हैं. वह अपने अतीत और डिप्रेशन से जूझ रही पत्नी (रानी मुखर्जी) के साथ संघर्ष करता है. जांच के दौरान उसे एक सेक्स वर्कर से मदद मिलती है, जो इस रहस्य को सुलझाने की चाबी हो सकती है. इस फिल्म में इमोशन, सस्पेंस और ड्रामा सबका कमाल का बैलेंस दिखता है.

मर्दानी (2014) IMDb रेटिंग: 7.3 वाली मर्दानी फ्रेंचाइजी की शुरुआत 2014 में हुई थी. यह पुलिस एक्शन थ्रिलर एक सीनियर और समर्पित पुलिस अफसर (रानी मुखर्जी) की कहानी है, जो एक बच्ची के अपहरण और चाइल्ड ट्रैफिकिंग माफिया का पर्दाफाश करने के लिए जी-जान लगा देती है.

‘मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे’- मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे रानी के करियर की सबसे खास फिल्म है जिसके लिए उन्होंने अपना पहला नेशनल अवॉर्ड जीता. नॉर्वे में एक भारतीय मां की दहाड़ हर एक घर में गूंजी. इसको काफी पसंद किया गया और क्रिटिक्स ने भी खूब सराहा. फिल्म की रेटिंग 7.3 है.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.