ऋतिक रोशन ने अपने लेटेस्ट पोस्ट से फैंस की चिंता बढ़ा दी. एक्टर ने फ्लाइट के अंदर से एक फोटो शेयर कर अपने सबसे बड़े डर के बारे में बताया. वो कहते हैं कि जैसे ही फ्लाइट का कैप्टन कहता है कि हम टेक ऑफ कर रहे हैं, उनके कंधे पर मौत का सौदागर बैठ जाता है. सारे टाइम वो उन्हें डराता रहता है जिसकी वजह से वो काम नहीं कर पाते हैं और न ही कोई किताब पढ़ पाते हैं.
ख़बरें फटाफट
ऋतिक रोशन
नई दिल्ली. ऋतिक रोशन ने हालिया पोस्ट से फैंस की चिंता बढ़ा दी है. यूं तो वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं, लेकिन लेटेस्ट पोस्ट में उन्होंने बताया कि फ्लाइट में बैठते ही उन्हें एक डर सताने लगता है. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर शेयर की जिसमें वो हाथ में किताब थामे दिख रहे हैं. ये फोटो फ्लाइट के अंदर की है और वो कहते हैं कि फ्लाइट में बैठते ही उन्हें एक डर सताने लगता है.
एक्टर ने जीवन और मौत पर एक क्रिप्टिक पोस्ट लिखते हुए अपना डर शेयर किया. वो लिखते हैं, ‘विमान के कप्तान ने घोषणा की, हम उड़ान भरने वाले हैं. मौत का प्यारा सौदागर – बिल्कुल समय पर, मेरे बाएं कंधे पर आकर एक धुन गुनगुनाने लगता है. लो, फिर से वही. उसकी मौजूदगी बेचैन कर देती है, काश वो चला जाए, क्योंकि मैं कुछ मजेदार पढ़ना चाहता हूं और बेवकूफी भरी खुशियों के बारे में सोचना चाहता हूं, लेकिन सालों में हमारे बीच ऐसा रिश्ता बन गया है कि अब अचानक उसे नजरअंदाज करना बदतमीजी होगी’.