80 के दशक की ‘नेक्स्ट डोर गर्ल’ ने ‘चश्मे बद्दूर’ और ‘साथ साथ’ जैसी फिल्मों से अमिट छाप छोड़ी. फारूक शेख के साथ उनकी ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन केमिस्ट्री बेमिसाल थी. वे अभिनय के परे एक टैलेंटेड पेंटर, कवयित्री और निर्देशक भी हैं. उनकी फिल्म ‘दो पैसे की धूप, चार आने की बारिश’ को ग्लोबल स्तर पर सराहा गया. निजी जीवन में प्रकाश झा से तलाक के बाद भी उनके रिश्ते मधुर हैं और वे अपनी बेटी दिशा की मिलकर परवरिश कर रहे हैं. हम दीप्ति नवल की बात कर रहे हैं.
नई दिल्ली: सिल्वर स्क्रीन की हसीना ने 80 के दशक पर कई यादगार फिल्मे कीं. 80 के दशक की ‘चश्मे बद्दूर’, ‘साथ साथ’ और ‘अंगूर’ जैसी फिल्मों के जरिए पहचान बनाई. दीप्ति नवल ने अपनी सांवली सलोनी सूरत और मासूम अभिनय से हिंदी सिनेमा में ‘नेक्स्ट डोर गर्ल’ की इमेज को दोबारा जिंदा किया. (फोटो साभार: IMDb)

फारूक शेख और दीप्ति की जोड़ी पर्दे पर जितनी हिट थी, असल जिंदगी में भी वे उतने ही गहरे दोस्त थे. दीप्ति उन्हें ‘बिग फ्लर्ट’ कहती थीं, लेकिन फारूक हमेशा उनकी टांग खींचते थे और उनके बीच एक सम्मानजनक रिश्ता था.(फोटो साभार: IMDb)

अभिनय के अलावा दीप्ति एक कुशल पेंटर भी हैं. उनके पिता उन्हें पेंटर ही बनाना चाहते थे. उनकी ‘प्रेग्नेंट नन’ सीरीज की पेंटिंग्स काफी चर्चित रहीं, जिनमें अक्सर अकेलेपन और उदासी के भाव झलकते हैं. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google

फिल्म निर्माता प्रकाश झा से तलाक के सालों बाद भी दीप्ति के उनके साथ मधुर संबंध हैं. दोनों अक्सर साथ फिल्में देखते हैं और अपनी बेटी की परवरिश मिलकर कर रहे हैं. (फोटो साभार: IMDb)

दीप्ति और प्रकाश झा की बेटी दिशा ने संगीत में अपनी पहचान बनाई है. ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने अपने पिता की फिल्म ‘राजनीति’ में कॉस्ट्यूम सुपरवाइजर के रूप में भी काम किया है और वे अब गायन के क्षेत्र में एक्टिव हैं. (फोटो साभार: IMDb)

‘चश्मे बद्दूर’ के रीमेक के दौरान अपने अपार्टमेंट में इंटरव्यू देने पर दीप्ति की सोसाइटी ने आपत्ति जताई थी. (फोटो साभार: IMDb)

दीप्ति ने फिल्ममेकिंग में भी हाथ आजमाया है. उनकी डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म ‘दो पैसे की धूप, चार आने की बारिश’ को कान्स फिल्म फेस्टिवल सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सराहना मिली है.(फोटो साभार: IMDb)
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.