सनी देओल और वरुण धवन की ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ जहां सोमवार को एक-दूसरे को टक्कर दे रही थी, वहीं मंगलवार को ये खेल बिल्कुल बदला हुआ नजर आया. सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 2 बॉक्स ऑफिस पर लगातार ताबड़तोड़ कमाई करते हुए आगे बढ़ रही है. रिलीज के 12वें दिन भी फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. फिल्म का कुल कलेक्शन 290 करोड़ पहुंच गया है. वहीं ‘बॉर्डर 2’ के आगे रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 को ऑडियंस नहीं मिल रही है.
रानी की फिल्म की धीमी हुई रफ्तार
‘बॉर्डर 2’ ने 12वें दिन भी जमकर कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सनी देओल की बॉर्डर 2 ने दूसरे मंगलवार यानी 12वें दिन तकरीबन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की. यह आंकड़ा इससे पहले सोमवार को भी बराबर था. इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल कलेक्शन अब 286.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. फिल्म की रफ्तार पहले से जरूर कम हुई है, लेकिन आज भी फिल्म का क्रेज कम नहीं हुआ है. 23 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली बॉर्डर 2 को लेकर पहले दिन से ही जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म ने पहले हफ्ते में धमाकेदार कलेक्शन किया फिर अब दूसरे हफ्ते में भी फिल्म कमाई के रिकॉर्ड बनाती जा रही है. ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि देशभक्ति का जज्बा लोगों को खूब पसंद आ रहा है.
धीमी पड़ी रानी की ‘मर्दानी 3’ की रफ्तार
वहीं दूसरी ओर बात रानी मुखर्जी की मच अवेटेड फिल्म मर्दानी 3 की करें तो फिल्म अपने पहले हफ्ते में ही है धीमी रफ्तार से आगे बढ़ रही है. फिल्म ने ओपनिंग डे में 4 करोड़ की कमाई की थी. दूसरे दिन 6.25 करोड़, फिर तीसरे दिन, 7.25 करोड़ और लेकिन चौथे दिन यानी पहले सोमवार फिल्म की कमाई घटकर 2.25 करोड़ रुपए हो गई. फिर मंगलवार को फिल्म ने 1.82 करोड़ का कलेक्शन किया. अब खबर लिखे जाने तक फिल्म 2.50 करोड़ की कमाई कर चुकी है. फिल्म ने अब तक कुल 22.25 करोड़ की कमाई कर ली है. रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का बजट 65 से 75 करोड़ के बीच बताया जा रहा है. ऐसे में रानी की फिल्म अभी बजट तक नहीं निकाल पाई है.
बता दें कि कुल मिलाकर कल यानी मंगलवार को रानी की फिल्म बॉर्डर 2 के सामने धीमी पड़ती नजर आईं. ऐसे में फरवरी का महीना बॉक्स ऑफिस के लिए बेहद खान होने वाला है. खासतौर पर बॉर्डर 2 लिए. साथ ही इसी महीने शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो भी सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.