ताबड़तोड़ कमाई कर रही फिल्म ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ रही है. इसके साथ ही अहान शेट्टी भी सुर्खियों में आ गए हैं. भारतीय नौसेना अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे अहान ने फिल्म के कुछ बेहद चुनौतीपूर्ण अंडरवॉटर सीक्वेंस शूट किए हैं. अब अभिनेता ने बताया है कि इन सीन्स को करने में उनका पाडी लाइसेंस और खास ट्रेनिंग किस तरह उनके काम आई.
अहान शेट्टी ने शेयर किया एक्सपीरियंस
सीन से पहले ली थी 2 महीने की ट्रेनिंग
अहान शेट्टी स्कूल के दिनों में वह स्विमिंग टीम का हिस्सा रह चुके हैं, इसलिए पानी से उनका रिश्ता हमेशा से अच्छा रहा है. जब उन्हें पता चला कि फिल्म में पानी के अंदर शूट होने वाले सीन हैं, तो वह इसे एक चुनौती नहीं बल्कि एक रोमांचक अनुभव के तौर पर देखने लगे. अहान के मुताबिक, जब डायरेक्टर अनुराग सिंह ने उन्हें कहानी सुनाई थी, तभी साफ हो गया था कि अंडरवॉटर सीन फिल्म का अहम हिस्सा होंगे. इसी वजह से उन्होंने शूटिंग शुरू होने से करीब दो महीने पहले ही खास ट्रेनिंग शुरू कर दी थी, ताकि पानी के अंदर लंबे समय तक काम करने में कोई दिक्कत न आए.
रंग लाई अहान की मेहनत
अभिनेता ने यह भी कहा कि अंडरवॉटर शूटिंग हर किसी के लिए आसान नहीं होती. कई लोग पानी के अंदर लंबे वक्त तक रहने से घबरा जाते हैं. लेकिन शूट के दौरान एक एक्सपर्ट डाइव टीम और सेफ्टी स्टाफ हर वक्त मौजूद था, जिससे पूरा शूट सुरक्षित और आरामदायक तरीके से पूरा हुआ.अहान कहते हैं कि जब अब वह स्क्रीन पर अपने अंडरवॉटर सीन्स देखते हैं, तो उन्हें लगता है कि उनकी मेहनत वाकई रंग लाई है.
बता दें कि अहान शेट्टी जिन्हें ‘बॉर्डर 2’ के लिए काफी तारीफें मिल रही हैं. उन्होंने खुलासा किया है कि उनके पिता सुनील शेट्टी ने अभी तक फिल्म नहीं देखी है. अहान के पिता ने प्रण लिया है कि जब तक फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ की कमाई नहीं कर लेती. वह तब तक फिल्म नहीं देखेंगे.
About the Author

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे मुनीष कुमार का डिजिटल मीडिया में 9 सालों का अनुभव है. एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू और इंटरव्यू में विशेषज्ञता है. मुनीष ने जामिया मिल्लिया इ…और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.