
मजीठिया की ओर से जारी की गईं तस्वीरें।
पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (SAD) के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर 4 तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें से 3 तस्वीरों में एक व्यक्ति अर्धनग्न हालत में एक महिला के साथ दिख रहा है। मजीठिया ने दावा किया है कि ये तस्वीरें पंजाब के
ये तस्वीरें उन्होंने लुधियाना वेस्ट में होने जा रहे उप-चुनावों का प्रचार थमने के करीब 4 घंटे बाद शेयर की हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी वीडियो भी जल्द जारी करने की बात कही है। मजीठिया ने इस मामले को सेल्फीकांड नाम दिया है।
इस संबंध में जब आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रवक्ता व सांसद मलविंदर सिंह कंग और नील गर्ग से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। उन्हें मैसेज भी भेजा गया, लेकिन उनकी तरफ से किसी भी तरह का कोई रिप्लाई नहीं आया।

मजीठिया की ओर से जारी तस्वीरों में व्यक्ति और एक महिला आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं।
4 तस्वीरों में 2 आपत्तिजनक बिक्रम मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रात 8 बजकर 48 मिनट पर 4 तस्वीरें शेयर की है। इनमें 3 आपत्तिजनक और एक फोटो CM भगवंत मान के साथ मंत्री रवजोत सिंह की है। इनके साथ उन्होंने लिखा-

AAP सरकार के एक और मंत्री का कारनामा। बेटियों-बहनों की इज्जत के साथ खेलने वाले हवस के पुजारी मंत्री का कारनामा। अगर थोड़ी शर्म है AAP पंजाब सरकार को, अरविंद केजरीवाल को, CM भगवंत मान को तो तुरंत उक्त मंत्री को डिसमिस कर पार्टी से निकालो। इंसानियत के नाम पर धब्बा। शर्म करो शर्म… # सेल्फी कांड।
इसके 24 मिनट बाद 9 बजकर 12 मिनट पर मजीठिया ने दूसरी पोस्ट की, जिसमें अंग्रेजी में यही बातें लिखीं। हालांकि, ये तस्वीरें मंत्री रवजोत सिंह की ही हैं, इस बात की पुष्टि दैनिक भास्कर नहीं करता है।
मजीठिया ने 2 पोस्ट किए…

विक्रम मजीठिया ने पहली पोस्ट 8 बजकर 48 मिनट पर की। इसे पंजाबी में लिखा गया है।

मजीठिया ने 9 बजकर 12 मिनट पर दूसरी पोस्ट की, जिसे अंग्रेजी में लिखा।
जल्द वीडियो जारी करने का दावा बिक्रम मजीठिया ने अपनी पोस्ट में तस्वीरों को जारी किया है और दावा किया है कि उनके पास इसका वीडियो भी है। जल्द ही वह इसका वीडियो भी जारी कर सकते हैं। हालांकि, यह वीडियो कब का है, कहां का है और इसमें दिख रही महिला कौन है? इसके बारे में बिक्रम मजीठिया की तरफ से न कोई जानकारी साझा की गई है और न ही कोई दावा किया गया है।
लुधियाना वेस्ट में 19 को वोटिंग बता दें कि 19 जून को लुधियाना वेस्ट सीट पर उप चुनाव के लिए वोटिंग होगी। इसके लिए सभी पार्टियों की ओर से जोरदार प्रचार किया। इसके बाद मंगलवार शाम को प्रचार थम गया। अब मजीठिया ने मंत्री के नाम से फोटो शेयर कर पंजाब की राजनीति में खलबली मचा दी है।
राजनीति के जानकारों का कहना है कि ये तस्वीरें शेयर कर मजीठिया ने वोटरों को प्रभावित करने का प्रयास किया है। इससे AAP उम्मीदवार की ओर वोटरों का रुझान कम हो सकता है।
गौरतलब है कि AAP ने इस सीट पर उद्योगपति व राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा को उम्मीदवार बनाया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु, भाजपा ने जीवन गुप्ता और SAD ने परोपकार सिंह घुम्मण को मैदान में उतारा है।
॰॰॰॰॰॰॰॰
यह खबर भी पढ़ें…
लुधियाना में थमा उपचुनाव का प्रचार:19 जून को होगा मतदान, शराब ठेके हुए बंद, कांग्रेस और AAP ने निकाले रोड शो

19 जून को होने वाले लुधियाना वेस्ट विधानसभा उपचुनाव का प्रचार आज थम गया है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों ने अपनी ताकत लगाई। प्रचार के आखिर दिन आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस ने रोड शो किया। जबकि, बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवारों ने डोर-टू-डोर प्रचार किया गया। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.