ये एडिशन सिर्फ विजुअल अपग्रेड पर फोकस करता है, ताकि बाइक की कीमत ज्यादा न बढ़े. स्टैंडर्ड Shine 125 Disc की एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹80852 रुपये के आसपास है, जबकि लिमिटेड एडिशन में 1,500 से 2,000 रुपये का प्रीमियम होने की संभावना है. आइए जानते हैं कि शाइन 125 के स्पेशल एडिशन में क्या कुछ देखने को मिलेगा.
क्या नया है?
इस लिमिटेड एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका रिफ्रेश्ड और प्रीमियम लुक है. इसमें नई Pearl Siren Blue कलर स्कीम दी गई है, जो डार्क ब्लू फिनिश के साथ आती है. फ्यूल टैंक पर प्रॉमिनेंट Shine ग्राफिक्स लगे हैं, जो इस एडिशन के लिए एक्सक्लूसिव हैं. ये ग्राफिक्स बाइक को डायनामिक और आकर्षक बनाते हैं.
Honda Shine Limited Edition
अलॉय व्हील्स को Pyrite Brown (ब्राउन) फिनिश में पेंट किया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल से अलग प्रीमियम टच देता है. डिजाइन अपडेट्स फ्रंट वाइजर, साइड कवर और रियर काउल तक फैले हैं, जिससे बाइक का ओवरऑल अपीयरेंस ज्यादा स्टाइलिश और युवा राइडर्स के लिए अपीलिंग हो गया है. ये कॉस्मेटिक बदलाव शोरूम में बाइक को अलग पहचान देते हैं और इसे स्पेशल एडिशन का फील देते हैं.
क्या वही रहता है?
मैकेनिकल और परफॉर्मेंस हिस्से में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इंजन वही 123.94 cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर है, जो PGM-FI और BS-VI (OBD2B Compliant, E20 फ्यूल सपोर्टेड) है. ये इंजन 10.6 hp पावर और 11 Nm टॉर्क जनरेट करता है. इसे अपनी विश्वसनीयता, कम वाइब्रेशन और शानदार माइलेज (लगभग 55-60 kmpl) के लिए जाना जाता है.
ट्रांसमिशन 5-स्पीड है. फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन, रियर में डुअल शॉक अब्जॉर्बर और फ्रेम डायमंड टाइप है. फीचर्स भी स्टैंडर्ड जैसे हैं. इसमें फुली डिजिटल मीटर, Idling Stop System, 15W USB-C पोर्ट चार्जिंग, डिस्क ब्रेक (फ्रंट) शामिल है. कोई नया हार्डवेयर जैसे LED हेडलाइट या ABS नहीं जोड़ा गया है.
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.