Amazon ने रिटर्न पॉलिसी को लेकर यूज़र्स को सख्त चेतावनी दी है. बार-बार रिटर्न, कैंसिलेशन या रिफंड मांगने पर आपका Amazon अकाउंट ब्लॉक हो सकता है. जानिए पूरी डिटेल…
अमेज़न जिन व्यवहारों को जोखिम भरा मान रहा है, उनमें शामिल हैं-
- बार-बार प्रोडक्ट रिटर्न करना
- शिपमेंट के बाद ऑर्डर कैंसिल करना
- डिलीवरी के समय प्रोडक्ट लेने से मना करना
- नॉन-रिटर्नेबल प्रोडक्ट्स पर रिफंड मांगना
खास बात यह है कि अमेज़न एक-दो रिटर्न नहीं, बल्कि लंबे समय के पैटर्न को देखता है. अगर कोई यूज़र बार-बार एक ही प्रोडक्ट के कई वेरिएंट ऑर्डर करता है और ज़्यादातर को लौटा देता है, या अक्सर ‘अब ज़रूरत नहीं’ जैसा कारण चुनता है, तो अकाउंट जांच के दायरे में आ सकता है.
अमेज़न ने क्यों उठाया यह कदम?
रिटर्न अमेज़न और उसके सेलर्स दोनों के लिए महंगे साबित होते हैं. लॉजिस्टिक्स, क्वालिटी चेक, री-पैकेजिंग और कई बार नुकसान में री-सेल या डिस्पोज़ल. इन सबकी लागत बहुत ज़्यादा होती है. लगातार रिटर्न पॉलिसी के दुरुपयोग से प्लेटफॉर्म का ऑपरेशन प्रभावित होता है. इसी वजह से अमेज़न अब रिटर्न को ‘नॉर्मल शॉपिंग आदत’ बनने से रोकना चाहता है.
अकाउंट ब्लॉक होने पर क्या होगा?
अगर चेतावनी के बाद भी वही व्यवहार जारी रहता है, तो अमेज़न:
- रिटर्न और रिफंड लिमिट कर सकता है
- अकाउंट पूरी तरह ब्लॉक कर सकता है
- अकाउंट ब्लॉक होने पर यूज़र ऑर्डर हिस्ट्री, रिफंड, अमेज़न Pay बैलेंस, गिफ्ट कार्ड और Prime जैसी सर्विसेज का एक्सेस भी खो सकता है. कई मामलों में अकाउंट दोबारा एक्टिव कराना मुश्किल होता है.
कैसे बचें अमेज़न अकाउंट बैन से?
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि खरीदारी से पहले प्रोडक्ट डिटेल्स और रिटर्न पॉलिसी ध्यान से पढ़ें. बेवजह रिटर्न से बचें और खराब प्रोडक्ट मिलने पर रिफंड की जगह रिप्लेसमेंट या एक्सचेंज का ऑप्शन चुनें.
About the Author
Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.