
- कॉपी लिंक

डॉ. पंड्या ने पोप लियो, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी, चेंबर ऑफ डिप्यूटीज के अध्यक्ष लोरेन्जो फोंटाना, सेनेटर पियर फर्डिनांडो कासिनी सहित कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात की।
‘भारतीय संस्कृति एक चेतना है जो आत्म-जागरण, संतुलन और वैश्विक समरसता का संदेश देती है। योग इसी संस्कृति की जीवनशैली है, जो मनुष्य को भीतर से सकारात्मक बनाती है।’
ये बात अखिल भारतीय गायत्री परिवार के देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने वेटिकन सिटी में कही।
22 जून को वेटिकन सिटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह के अवसर पर डॉ. चिन्मय पंड्या ने भारतीय संस्कृति और योग दर्शन का संदेश दिया। उन्होंने भारतीय वैदिक संस्कृति, योग का आध्यात्मिक महत्व और पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा जी के विचारों के बारे में बताया।
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.