
ऐसे में, यदि आप भी आने वाले दिनों में एयर इंडिया से ट्रैवल का प्लान कर रहे हैं तो यह सूचना आपके बेहद काम की है. यदि आप किसी परेशानी से बचना चाहते हें तो आपको करीब 48 फ्लाइट्स से बचना होगा. इन 48 फ्लाइट्स में लगभग सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स हैं. कहीं ऐसा ना हो कि आखिरी वक्त पर आपकी फ्लाइट कैंसिल हो जाए और आपको अपने डेस्टिनेशन पर पहुंचने के लिए एन वक्त पर किसी दूसरी फ्लाइट में टिकट बुक करानी पड़े और बेवजह अधिक रुपयों का भुगतान करना पड़े.
क्यों इन 48 फ्लाइट्स से करना होगा परहेज?
दरअसल, एयर इंडिया ने बोइंग 787 और 777 प्लेन्स की सर्विसेज में अस्थायी कटौती की है. यह कटौती 21 जून 2025 से शुरू होगी और कम से कम 15 जुलाई 2025 तक लागू रहेगी. एयर इंडिया ने यह फैसला फ्लाइट से पहले बढ़ाए गए सिक्योरिटी चेक और मिडिल-ईस्ट में एयर स्पेस बंद होने के चलते लिए लिया है. एयर इंडिया के अनुसार, यह फैसला फ्लाइट शेड्यूल को रिस्टोर करते हुए पैसेंजर्स को आखिरी मिनट में होने वाली असुविधा को कम करना है.
15 जुलाई तक सस्पेंड रहेंगी 10 फ्लाइट
एयर इंडिया ने दिल्ली से नैरोबी के बीच ऑपरेट होने वाली फ्लाइट AI961 और AI962 को 30 जून तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. एयर इंडिया इस रूट पर सप्ताह में 4 फ्लाइट ऑपरेट करता है. वहीं, अमृतसर से लंदन (गैटविक) के बीच सप्ताह में तीन दिन ऑपरेट होने वाली फ्लाइट AI169 और AI170) को 15 जुलाई तक के लिए सस्पेंड कर दिया है. वहीं, गोवा से लंदन से गैटविक के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली फ्लाइट AI145 और AI146 को भी 31 जुलाई तक के लिए सस्पेंड कर दिया है.
दिल्ली से अमेरिका की फ्लाइट्स में की गई कटौती
एयर इंडिया ने दिल्ली से अमेरिका के बीच ऑपरेट होने वाली कई फ्लाइट्स की फ्रिक्वेंसी कम कर दी है. इसके दिल्ली से टोरंटो, वैंकूवर, सैन फ्रांसिस्को, शिकागो और वाशिंगटन के आवागमन करने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं. एयर इंडिया दिल्ली से अमेरिका के इन शहरों के लिए सप्ताह में 42 फ्लाइट ऑपरेट करती थी. लेकिन 21 जून से 15 जुलाई के बीच इन रूट्स पर सिर्फ 25 फ्लाइट्स ही ऑपरेट करेगी. यदि आप इन तारीखों के बीच अमेरिका के इन शहरों के लिए ट्रैवल प्लान कर रहे हैं तो इस नई अपेडट को ध्यान में जरूर रख लें.
इन देशों के लिए भी फ्लाइट्स में की गई कटौती
सेक्टर | फ्लाइट्स (साप्ताहिक) | ||
अब तक | 21 जून से 15 जुलाई तक | ||
यूरोप | दिल्ली-लंदन (हीथ्रो) | 24 | 22 |
बेंगलुरु-लंदन (हीथ्रो) | 7 | 6 | |
अमृतसर-बर्मिंघम | 3 | 2 | |
दिल्ली-बर्मिंघम | 3 | 2 | |
दिल्ली-पेरिस | 14 | 12 | |
दिल्ली-मिलान | 7 | 4 | |
दिल्ली-कोपेनहेगन | 5 | 3 | |
दिल्ली-विएना | 4 | 3 | |
दिल्ली-एम्स्टर्डम | 7 | 5 | |
ऑस्ट्रेलिया | दिल्ली-मेलबर्न | 7 | 5 |
दिल्ली-सिडनी | 7 | 5 | |
ईस्ट | दिल्ली-टोक्यो (हानेडा) | 7 | 6 |
दिल्ली-सियोल (इंचियोन) | 5 | 4 | |
100 | 79 |
एयर इंडिया ने पैसेंजर्स के कही यह बात
एयर इंडिया ने फ्लाइट्स सस्पेंशन और शेड्यूल में कटौती की वजह से परेशान होने वाले पैसेंजर्स से माफी मांगी है. एयरलाइंस ने पैसेंजर्स को अल्टरनेटिव फ्लाइट, रिशेड्यूलिंग और फुल रिफंड का ऑप्शन अपने पैसेंजर्स को दिया है. एयर इंडिया ने यह भी कहा है कि नया शेड्यूल जल्द ही उनकी वेबसाइट, मोबाइल ऐप और कॉन्टैक्ट सेंटर के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगा. साथ ही, पैसेंजर्स को सलाह दी गई है कि अपनी फ्लाइट की स्थिति की जांच के लिए वेबसाइट या कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क करें.
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.