
- कॉपी लिंक

प्लेन हादसे के बाद रमेश विश्वास कुमार घटनास्थल से पैदल चलकर बाहर आए।
अहमदाबाद प्लेन हादसे में सिर्फ एक यात्री रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचा है। वो प्लेन की 11A पर बैठे थे। रमेश का वीडियो सामने आया है, जिसमें वे घटनास्थल से खुद बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे जख्म हैं, वो लंगड़ाते हुए चल रहे हैं।
प्लेन फट गया, मेरा बचना करिश्मे से कम नहीं
गंभीर घायल रमेश ने बताया-

टेकऑफ के 30 सेकेंड बाद ही प्लेन जबरदस्त आवाज के साथ क्रैश हो गया। मुझे होश आया तो मेरे अगल-बगल लाशें ही लाशें थी। प्लेन के टुकड़े चारों तरफ बिखरे हुए थे। मुझे किसी ने उठाया और एम्बुलेंस में डाल दिया। मेरा भाई भी मेरे साथ प्लेन में सफर कर रहा था। प्लीज उसे ढूंढने में मेरी मदद कीजिए।
एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI-171 (बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन) अहमदाबाद से लंदन जा रही थी। गुरुवार दोपहर 1.40 बजे क्रैश हो गई। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। एक यात्री जिंदा बचा है। 240 लोगों की मौत हुई है।
प्लेन जिस बिल्डिंग से टकराया, वहां अहमदाबाद के सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टर्स रहते हैं। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय इमारत में 50 से 60 डॉक्टर मौजूद थे, इनमें 15 से ज्यादा घायल हो गए हैं। हादसे की जगह से मिले ज्यादातर शव पूरी तरह से झुलस गए।

अस्पताल में भर्ती रमेश विश्वास कुमार। उन्हें चेहरे और शरीर पर जख्म आए हैं।

रमेश विश्वास कुमार का टिकट, वे 11A नंबर की सीट पर बैठे थे।
अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
क्रैश के बाद हॉस्टल के बाहर की 4 तस्वीरें…

अहमदाबाद एयरपोर्ट से विमान गुरुवार दोपहर 1.38 बजे उड़ा और 1.40 बजे क्रैश हुआ।

प्लेन अहमदाबाद सिविल अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग पर क्रैश हुआ।

हॉस्टल के बाहर पड़ा प्लेन के स्ट्रक्चर का हिस्सा।

हॉस्टल बिल्डिंग में धंसा प्लेन।
…………………….. यह खबर भी पढ़ें…
अहमदाबाद प्लेन क्रैश- 60 विदेशी यात्रियों की मौत: इनमें 52 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई; ब्रिटेन के PM बोले- हादसे के विजुअल भयानक

अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ। इस प्लेन में 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत 242 पैसेंजर सवार थे। हादसे में 1 ब्रिटिश पैसेंजर के जिंदा बचा है। पूरी खबर पढ़ें…
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.