
- कॉपी लिंक

अहमदाबाद में गुरुवार को एअर इंडिया प्लेन क्रैश में 241 यात्रियों-क्रू मेंबर्स की मौत हो गई। घटना की कई दर्दनाक तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो अहमदाबाद एयरपोर्ट के CCTV फुटेज का सामने आया है। यह वीडियो 59 सेकेंड का है। टेकऑफ के 49वें सेकेंड में प्लेन क्रैश होता दिखा। हमने CCTV फुटेज को 3 हिस्सों में बांट दिया है। सिलसिलेवार हादसा देखिए…

एअर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे टेकऑफ किया था।

रनवे छोड़ने के बाद प्लेन करीब 200 फीट की ऊंचाई पर 2-3km आगे तक गया था।

फिर प्लेन अचानक नीचे आकर सिविल अस्पताल में डॉक्टर्स के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकरा गया।
अब हादसे और उसके बाद के 10 VIDEOS…

धमाके के समय आसमान में काले रंग की कोई चीज स्पॉट हुई। आशंका है कि यह प्लेन का टुकड़ा या उस बिल्डिंग का हिस्सा हो सकता है, जिससे वह टकराई।

धमाके के बाद प्लेन में इतनी भयानक आग लगी कि उसमें सवार लोग बुरी तरह जल गए। लोगों के शव पहचानने लायक भी नहीं हैं।

प्लेन सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टरों के हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराया था। आग ने आसपास की दूसरी बिल्डिंग्स को भी अपनी चपेट में ले लिया।

शवों को स्ट्रेचर पर लिटाकर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में सिविल अस्पताल के कई डॉक्टर्स और वहां मौजूद लोगों के घायल होने की भी आशंका है।

प्लेन की आग ने सिविल अस्पताल के कैंपस में खड़ी कई गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया था। बिल्डिंग्स के अंदर से भी धुआं निकल रहा था।

प्लेन के मलबे से लोगों के जले हुए शव बरामद हुए। ज्यादातर लोगों के सीटबेल्ट बंधे थे। कुछ लोगों के शरीर के टुकड़े सड़क पर भी बिखरे मिले।

प्लेन में लगी आग इतनी भीषण थी कि हादसे के बाद आसमान में कई फीट ऊंचाई तक धुएं का गुबार दिखा।

हादसे के बाद पूरे शहर में अफरातफरी मच गई। आसपास के लोग धमाके की आवाज और धुआं देखकर घटनास्थल पर जुटने लगे थे।

हादसे के बाद मलबे से यात्रियों के सामान निकाले गए। कुछ ट्रॉलियां और बैग जली नहीं थी। बचावकर्मियों ने सामानों को हटाया।

शवों को सिविल अस्पताल में ले जाया गया। यहां सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। प्लेन में बैठे यात्रियों के रिश्तेदार उनकी तलाश में पहुंचे थे।
अहमदाबाद प्लेन हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…
1. देखिए अहमदाबाद प्लेन क्रैश PHOTOS में, सड़कों पर लाशें बिखरीं, शरीर जले-पहचानना मुश्किल गुजरात के अहमदाबाद में एयर इंडिया प्लेन क्रैश में 100 से ज्यादा यात्री मारे गए हैं। अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया। (पूरा हादसा देखने के लिए क्लिक करें)
2. अहमदाबाद सिविल अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से लेकर पहुंचे शव, अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी अहमदाबाद प्लेन क्रैश होने के बाद हादसे के शिकार लोगों को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लाया जा रहा है। अस्पताल में स्ट्रेचर कम पड़े तो हाथ ठेले से शवों को ले जाया जा रहा है। अस्पताल में ओ निगेटिव ब्लड की कमी होने के बाद ब्लड डोनेशन की अपील की है। (पल-पल की जानकारी के लिए क्लिक करें)
3. अहमदाबाद में प्लेन डॉक्टर हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया:लंच के समय अतुल्य हॉस्टल में 50-60 इंटर्न डॉक्टर मौजूद थे, अब तक 6 शव मिले
अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन सिविल हॉस्पिटल के हॉस्टल की 4 बिल्डिंग से टकराया था। जिनमें रेजिडेंट डॉक्टर रहते थे। घटना के दौरान हॉस्टल में 50 से 60 इंटर्न डॉक्टर्स मौजूद थे। ज्यादातर मेस में लंच कर रहे थे। धमाके का असर इतना था कि अंदर मौजूद डॉक्टरों के शव भी टुकड़ों में बिखर गए। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
4. भारत के 5 बड़े प्लेन हादसे: हरियाणा में दो प्लेन टकराए, 349 मौतें, कर्नाटक में खाई में गिरा अहमदाबाद प्लेन हादसे में अब तक 100 शव बरामद हुए हैं। हम आपको देश के 5 बड़े हादसों के बारे में बता रहे हैं। (पढ़ने के लिए क्लिक करें)
5. विजय रूपाणी 3 दिन पहले लुधियाना से लौटे थे:उपचुनाव में प्रचार किया, तीन साल से पंजाब-चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे
अहमदाबाद में क्रैश हुए एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन में पंजाब BJP के प्रभारी एवं गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी का निधन हो गया। वह 3 साल से पंजाब और चंडीगढ़ BJP के प्रभारी थे। उन्होंने 3 दिन पहले लुधियाना में वेस्ट हलका के उपचुनाव में पार्टी उम्मीदवार जीवन गुप्ता के लिए प्रचार किया था। (पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)
Discover more from हिंदी न्यूज़ ब्लॉग
Subscribe to get the latest posts sent to your email.